न्यू ओप्पो ईयरबड्स: Oppo Enco Air 5 भारत में ANC और 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Oppo Enco Air 5 भारत में ANC और 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग, IP55-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, AI असिस्टेंट और कम्पैटिबल डिवाइस पर AI ट्रांसलेट फीचर्स को भी सपोर्ट करते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Oppo Enco Air 5 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें दमदार एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), लंबी बैटरी लाइफ और AI फीचर्स के साथ पेश किया है। नए ईयरबड्स में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर हैं और ये 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग, IP55-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, AI असिस्टेंट और कम्पैटिबल डिवाइस पर AI ट्रांसलेट फीचर्स को भी सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेफिकेशन...

Oppo Enco Air 5 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Oppo Enco Air 5 की कीमत 3,299 रुपए रखी गई है और ये लैवेंडर पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। लिमिटेड-पीरियड लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक इन ईयरबड्स को 3,099 रुपए की खास कीमत पर खरीद सकते हैं। Enco Air 5, Oppo इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और देश भर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

Oppo Enco Air 5 के स्पेसिफिकेशन्स

इन ईयरबड्स में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन को सपोर्ट करते हैं और इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी है। ये SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स में छह माइक्रोफोन हैं (हर ईयरबड पर तीन माइक्रोफोन) और ये वॉयस कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने के लिए AI-बेस्ड कॉल नॉइज कैंसलेशन का इस्तेमाल करते हैं।

ईयरबड्स ब्लूटूथ 6.1 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जिसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है। इनमें प्लेबैक, ट्रैक बदलने, वॉयस असिस्टेंट एक्सेस और कॉल मैनेजमेंट के लिए टच कंट्रोल भी दिए गए हैं। कम्पैटिबल डिवाइस पर AI असिस्टेंट और AI ट्रांसलेट भी सपोर्टेड हैं।

Oppo Enco Air 5 के हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। Oppo का दावा है कि ANC बंद होने पर ईयरबड्स 13 घंटे तक का प्लेबैक या चार्जिंग केस के साथ 54 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। ANC या ट्रांसपेरेंसी मोड चालू होने पर, ईयरबड्स का प्लेबैक टाइम 6.5 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 27 घंटे तक होता है। ANC बंद होने पर टॉक टाइम आठ घंटे तक मिलता है।

Oppo का कहना है कि ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग 55 मिनट लगते हैं, जबकि USB Type-C पोर्ट वाले ईयरबड्स और चार्जिंग केस को एक साथ पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 90 मिनट लगते हैं। दावा है कि 10 मिनट चार्ज करने पर चार्जिंग केस के साथ 11 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं।

Created On :   3 July 2026 6:01 PM IST

Tags

Next Story