- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo Y500 4G ग्लोबल मार्केट में...
न्यू वीवो हैंडसेट: Vivo Y500 4G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8100mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले से है लैस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500 4G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले पाकिस्तान में पेश किया है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई-रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। नए Vivo Y500 4G में इसके 5G वर्जन (जिसमें 8,200mAh की बैटरी थी) के मुकाबले थोड़ी छोटी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, नए Vivo Y500 4G में गोल रियर कैमरा मॉड्यूल के बजाय आयताकार (रेक्टेंगुलर) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...
यह भी पढ़े -Boat Stone 900 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 80W दमदार साउंड, 15 घंटे की बैटरी और RGB लाइटिंग
Vivo Y500 4G की कीमत
Vivo Y500 4G के बेस मॉडल (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की कीमत PKR 99,999 (लगभग 34,000 रुपए) से शुरू होती है। वहीं, 256GB स्टोरेज और बेस मॉडल जितनी ही RAM वाले टॉप मॉडल की कीमत 1,09,999 (लगभग 38,000 रुपए) है।
Vivo Y500 4G के स्पेसिफिकेशन्स
इस हैंडसेट में 6.83-इंच का 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 449 ppi पिक्सल डेंसिटी, Q10+ ल्यूमिनसेंट मटीरियल और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है।
यह भी पढ़े -Xiaomi 18 Pro Max के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी लीक, मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी
इसमें में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके पीछे f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Vivo Y500 4G में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T7300 चिपसेट दिया गया है, जिसमें छह एफिशिएंसी कोर (2.0GHz पर क्लॉक किए गए) और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, Vivo Y500 4G में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है, जो 4,300 वर्ग mm का हीट डिसिपेशन एरिया देता है।
Vivo Y500 4G में 8,100mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS को भी सपोर्ट करता है।
इसमें लगे सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Vivo के OriginOS 6 के साथ आता है, जो Android 16 पर आधारित है। इस कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Created On :   6 July 2026 7:40 PM IST

