- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi 18 Pro Max के कैमरा,...
आगामी शाओमी हैंडसेट: Xiaomi 18 Pro Max के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी लीक, मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन टेक कंपनी Xiaomi के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro Max को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हालिया लीक के मुताबिक, कंपनी इस फोन में कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में बड़े अपग्रेड दे सकती है। एक टिपस्टर की नई लीक से पता चलता है कि यह फोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में इमेजिंग, बैटरी क्षमता और डिस्प्ले डिजाइन में काफी बेहतर हो सकता है। इसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और 8,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़े -Boat Stone 900 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 80W दमदार साउंड, 15 घंटे की बैटरी और RGB लाइटिंग
Xiaomi 18 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Weibo पर एक पोस्ट में, टिपस्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित) ने Xiaomi 18 Pro Max के कथित इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के बारे में जानकारी शेयर की। टिपस्टर के अनुसार, इस फोन में बड़े गोल कोनों और चारों तरफ एक जैसे पतले बेजेल्स वाला कस्टम फ्लैट डिस्प्ले है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें 6.9-इंच का 2K OLED पैनल हो सकता है।
कहा जा रहा है कि कैमरा हार्डवेयर Xiaomi 18 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत होगी। टिपस्टर ने फिर से कहा कि फोन में LOFIC (Lateral Overflow Integration Capacitor) टेक्नोलॉजी वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसे खास तौर पर मुश्किल लाइटिंग कंडीशंस में भी बेहतर डायनामिक रेंज देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके साथ ही, Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट वाला दूसरा 200-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। यह पिछली रिपोर्ट की पुष्टि करता है, जिसमें कहा गया था कि 18 Pro Max में डुअल 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूनिट हो सकता है, जिसमें टेलीफोटो सेंसर से लगभग 3x ऑप्टिकल जूम मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि Xiaomi कैमरा ट्यूनिंग के लिए Leica के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखेगी।
टिपस्टर ने यह भी दावा किया कि प्रोटोटाइप में "8K++" बैटरी है। इससे संकेत मिलता है कि इसकी क्षमता 8,000mAh से ज्यादा हो सकती है। यह पहले लीक हुई उस जानकारी से मेल खाता है जिसमें खास तौर पर इस फोन के लिए 8,500mAh की बैटरी होने की बात कही गई थी। उम्मीद है कि फोन 100W वायर्ड फोस्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी हो सकती है।
कब होगा लॉन्च ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 18 Pro Max को इस साल की चौथी तिमाही में Xiaomi 18 और Xiaomi 18 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Created On :   6 July 2026 6:30 PM IST

