बोट ब्लूटूथ स्पीकर: Boat Stone 900 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 80W दमदार साउंड, 15 घंटे की बैटरी और RGB लाइटिंग

Boat Stone 900 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 80W दमदार साउंड, 15 घंटे की बैटरी और RGB लाइटिंग
कंपनी ने इसे खास तौर पर आउटडोर पार्टियों, ट्रैवल और सोशल गैदरिंग्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेक कंपनी boAt ने अपना नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Stone 900 लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर 80W के दमदार सिग्नेचर साउंड, 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ और डायनामिक RGB लाइटिंग के साथ आता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर आउटडोर पार्टियों, ट्रैवल और सोशल गैदरिंग्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसके अलावा, इसमें वॉयस कॉल के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन और वॉयस असिस्टेंट की सुविधा भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और खूबियां...

Boat Stone 900 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Boat Stone 900 की कीमत 5,999 रुपए तय की गई है। हालांकि, अभी यह देश में Amazon Prime Day Sale 2026 के तहत 4,999 रुपए की खास कीमत पर मिल रहा है, जिस पर 1,000 रुपए की छूट दी जा रही है। भारतीय टेक कंपनी का यह नया ब्लूटूथ स्पीकर Boat India ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Boat Stone 900 दो रंगों - ग्रेफाइट ब्लैक और जंगल टेरेन - में आता है।

Boat Stone 900 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

बोट का यह लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर है, 80W का 'Boat Signature Sound' आउटपुट देता है। इस डिवाइस में डुअल ड्राइवर सेटअप के साथ डेडिकेटेड ट्वीटर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें डायनामिक RGB लाइटिंग सिस्टम दिया है, जो ब्लूटूथ स्पीकर के दोनों तरफ लगा है और इसे म्यूजिक के साथ सिंक किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Stone 900 में IPX5 रेटिंग है, जो इसे पानी की छींटों और पसीने से सुरक्षित रखती है।

इसमें एक डेडिकेटेड TWS मोड भी है। Boat Stone 900 में हैंड्स-फ्री मोड और वॉयस कॉल के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। साथ ही, इसमें ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट की सुविधा भी मिलती है। Boat का दावा है कि उसका नया ब्लूटूथ स्पीकर, Boat Stone 900, एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देगा। Stone 900 में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, इसमें वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए AUX और USB प्लेबैक का सपोर्ट भी दिया गया है।

Created On :   6 July 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story