- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Sony ने लॉन्च किए IER-M500 इन-ईयर...
न्यू सोनी ईयरबड्स: Sony ने लॉन्च किए IER-M500 इन-ईयर मॉनिटर, 5mm ड्राइवर और Hi-Res ऑडियो से हैं लैस, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोनी ने अपने नए IER-M500 प्रोफेशनल इन-ईयर मॉनिटर (IEM) लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि ये खास तौर पर स्टेज परफॉर्मर्स, म्यूजिशियंस, मॉनिटर इंजीनियर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए तैयार किए गए हैं। इन वायर्ड ईयरफोन में 5mm का डायनामिक ड्राइवर, हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट, पैसिव नॉइज आइसोलेशन के लिए सील्ड अकूस्टिक स्ट्रक्चर और फ्लेक्सिबल ईयर हैंगर व कई ईयर टिप्स के साथ आरामदायक फिटिंग सिस्टम दिया गया है। प्रोफेशनल मॉनिटरिंग इंजीनियरों की सलाह से तैयार किए गए IER-M500 में फिटिंग सपोर्टर, केबल क्लिप और कैरी केस भी शामिल हैं।
IER-M500 अभी Sony की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 20 अगस्त से 21 अगस्त के बीच शुरू होने की उम्मीद है। US में Sony IER-M500 की कीमत $119.99 (लगभग 11,500 रुपए) है। ये ईयरफोन ब्लैक, क्लियर, रेड और ब्लू रंगों में उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इनकी खूबियां...
यह भी पढ़े -HMD Arc 2 लॉन्च, Unisoc T603 चिप, 5000mAh बैटरी और Android 14 Go के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन
Sony IER-M500 के स्पेसिफिकेशन्स
Sony IER-M500 में 5mm का डायनामिक ड्राइवर लगा है। यह हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है और 10Hz से 40,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देता है। ईयरफोन की सेंसिटिविटी रेटिंग 103dB प्रति मिलीवाट है और 1kHz पर इम्पीडेंस 16 ohms है। Sony का कहना है कि सील्ड अकूस्टिक डिजाइन और बड़े इंटरनल अकूस्टिक चैंबर का मकसद कंट्रोल्ड बास, क्लियर हाई फ्रीक्वेंसी और बेहतर पैसिव नॉइज आइसोलेशन देना है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy M67 गीकबेंच पर आया नजर, Exynos 2200 चिपसेट और Android 17 के साथ हो सकता है लॉन्च
Sony के IER-M500 IEM में लगभग 1.6m लंबी Y-टाइप केबल और L-शेप का स्टीरियो मिनी प्लग इस्तेमाल किया गया है। इनमें एक मजबूत कनेक्टर सिस्टम भी है, जिसे प्रोफेशनल माहौल में बार-बार इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पांच फिटिंग सपोर्टर, चार साइज के नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स, फ्लेक्सिबल ईयर हैंगर, केबल क्लिप और कैरी केस शामिल हैं।
यह भी पढ़े -Noise REP Band भारत में बिना स्क्रीन वाले डिजाइन और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
सोनी का कहना है कि इन ईयरफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान पसीने और नमी को झेलने के लायक बनाया गया है। इनमें साफ तौर पर बाएं और दाएं के निशान भी दिए गए हैं, ताकि कम रोशनी में भी इन्हें आसानी से सेट किया जा सके।
Created On :   10 July 2026 6:48 PM IST


