न्यू मोटोरोला हैंडसेट: 7,000mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल कैमरे वाले Moto G77 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानिए कीमत और ऑफर्स

7,000mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल कैमरे वाले Moto G77 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानिए कीमत और ऑफर्स
इस फोन की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। यह फोन दमदार MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, बड़ी 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।

डिजिटिल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन ​बनाने वाली चीनी कंपनी Motorola ने बीते सप्ताह भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च किया था। इसकी बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। यह फोन दमदार MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, बड़ी 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का है।

यह नया हैंडसेट भारत में Flipkart और Motorola India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Moto G77 Power को पैनटोन फ्यूशिया रेड, पैनटोन इम्पेनिट्रेबल और पैनटोन नॉटिकल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स..

Moto G77 Power की भारत में कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

भारत में, Moto G77 Power के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र मॉडल की कीमत 25,999 रुपए रखी गई है। हालांकि, कंपनी IDFC First Bank, Kotak Bank, ICICI Bank और SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 2,500 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक 2,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। Jio ग्राहक Moto G77 Power खरीदने पर 18 महीने के लिए 500GB क्लाउड स्टोरेज और Google के Gemini Pro प्लान का फ्री एक्सेस भी पा सकते हैं।

Moto G77 Power के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 120Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 391 ppi पिक्सल डेंसिटी, 90.97 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का है और इसमें Sony LYT-600 सेंसर लगा है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120-डिग्री है। हैंडसेट के पिछले हिस्से में 2-इन-1 लाइट सेंसर भी है। Moto G77 Power में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह हैंडसेट 2K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

यह फोन Android 16-बेस्ड Hello UI के साथ आता है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 1 साल के OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। फोन में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट है, जो 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। स्मार्टफोन में ARM Mali-G57 MP2 GPU, 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज भी है।

हैंडसेट में 7,000mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 59 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। स्मार्टफोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Moto G77 Power में कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है।

Created On :   13 July 2026 9:09 PM IST

Tags

Next Story