आगामी रियलमी हैंडसेट: Realme C100x की भारत में लॉन्च डेट का हआ ऐलान, रिटेल बॉक्स की लीक तस्वीर से कीमत का मिला संकेत

Realme C100x की भारत में लॉन्च डेट का हआ ऐलान, रिटेल बॉक्स की लीक तस्वीर से कीमत का मिला संकेत
कंपनी इस स्मार्टफोन को इसी सप्ताह को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स भी टीज किए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी Realme ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Realme C100x की भारत में लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को इसी सप्ताह को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स भी टीज किए हैं। Realme ने इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन की झलक दिखाई है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

इसके अलावा आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिससे देश में इसकी कीमत का पता चलता है। Realme C100x के मिड-रेंज फोन के तौर पर आने की उम्मीद है। इसमें 6.8-इंच का डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूनिट है। Realme C100x में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल..

Realme C100x भारत में कब होगा लॉन्च?

Realme C100x का लॉन्च 16 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे होगा। आधिकारिक टीज़र में फोन को Deepblue Tides और Golden Coast कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। इसमें 8,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम देगी। Realme C100x में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64-रेटेड बिल्ड होने की पुष्टि हुई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा सेटअप होगा।

रिटेल बॉक्स की तस्वीर हुई लीक

इसके अलावा, Xpertpick ने हाल ही में Realme C100x के रिटेल बॉक्स की एक लीक हुई तस्वीर पब्लिश की है, जिसमें भारत में हैंडसेट की कीमत का जिक्र है। तस्वीर से पता चलता है कि बॉक्स की कीमत (MRP) 29,999 रुपए है, लेकिन इस लीक पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि फोन अलग कीमत पर लॉन्च हो सकता है। तस्वीर में फोन का मॉडल नंबर RMX5366 दिखाया गया है।

लीक में Realme C100x को 6.8-इंच डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है। Realme C100x स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर, USB डेटा केबल, सिम इजेक्टर टूल, क्विक गाइड और एक प्रोटेक्टिव केस मिलता है।

इंडोनेशिया में पहले से है उपलब्ध

Realme C100x पहले से ही इंडोनेशिया में 6GB रैम+ 128GB और 6GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है। यह ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट और Arm Mali-G57 GPU पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो, Realme C100x में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल रिकग्निशन दोनों की सुविधा है।

Created On :   14 July 2026 8:16 PM IST

Tags

Next Story