न्यू हैंडसेट: Huawei Pura 90s Pro लॉन्च, प्रीमियम कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ आया नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Huawei Pura 90s Pro लॉन्च, प्रीमियम कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ आया नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन
कंपनी ने इसे फोटोग्राफी और हाई-परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी Huawei ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pura 90s Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम कैमरा, पावरफुल Kirin 9030S प्रोसेसर और शानदार OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे फोटोग्राफी और हाई-परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग, वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Huawei Pura 90s Pro की कीमत और उपलब्धता

Huawei ने Pura 90s Pro की शुरुआती वैश्विक कीमत 899 यूरो (12GB + 256GB) रखी है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,049 यूरो है। स्मार्टफोन की बिक्री 1 अगस्त से चुनिंदा वैश्विक बाजारों में शुरू होगी। अलग-अलग देशों में उपलब्धता अलग हो सकती है। हैंडसेट को Guava Soda, Orange Soda, Coconut White और Mulberry Black फिनिश में पेश किया गया है।

Huawei Pura 90s Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Pura 90s Pro में 6.6-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2,760 x 1,256 पिक्सल है। डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, 460ppi की पिक्सल डेंसिटी और हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए, Huawei Pura 90s Pro में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12.5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा है और ये True-to-Colour Camera 2.0, AI कंपोजिशन, AI डी-ग्लेयर, 4x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है।

ये स्मार्टफोन Huawei के Kirin 9030S ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है और EMUI 16 पर काम करता है। Pura 90s Pro 12GB रैम के साथ 256GB या 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। Huawei ने EMUI 16 में अपना Celia AI असिस्टेंट शामिल किया है।

Huawei Pura 90s Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 66W वायर्ड Huawei SuperCharge और 50W वायरलेस Huawei SuperCharge का सपोर्ट दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, हॉल सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कई अन्य मोशन और एनवायरनमेंटल सेंसर भी शामिल हैं। स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Created On :   15 July 2026 10:24 PM IST

Tags

Next Story