- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Redmi Note 17 Pro स्नैपड्रैगन 6s...
रेडमी न्यू हैंडसेट: Redmi Note 17 Pro स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 और 9,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी Xiaomi ने घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस हैंडसेट में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 SoC प्रोसेसर और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 9,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बेहतर ड्यूरेबिलिटी फीचर्स और Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 भी मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
Redmi Note 17 Pro की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 17 Pro के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 1,599 (लगभग 22,700 रुपए) है। इसके अलावा यह फोन 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट, 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज और 8GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, नेबुला पर्पल, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Redmi Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच का 1.5K (2,772 x 1,280 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200Hz तक का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इस पैनल में 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 12-बिट कलर डेप्थ, HDR10+, 3,840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और DC डिमिंग की सुविधा है।
फोटोग्राफी के लिए, Redmi Note 17 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह हैंडसेट Android 16 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 3 के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट और एड्रेनो GPU से लैस है। इसमें 12GB तक LPDDR4x RAM के साथ 256GB UFS 2.2 स्टोरेज या 512GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। Redmi ने Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी दी है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे इससे दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। Redmi Note 17 Pro में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें इन्फ्रारेड सेंसर भी है।
Created On :   15 July 2026 9:46 PM IST





