- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Realme Narzo 100x 5G भारत में...
न्यू रियलमी हैंडसेट: Realme Narzo 100x 5G भारत में 8,000mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G SoC के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Realme ने भारत में अपना नया हैंडसेट Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया गया है। Narzo सीरीज का यह नया स्मार्टफोन 6.8-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, साथ ही इसमें 6GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Motorola Edge 70 Max भारत में 7,100mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल रियर कैमरे के सा हुआ लॉन्च, कीमत 54999 रुपए से शुरू
Realme Narzo 100x 5G की कीमत
Realme Narzo 100x 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपए रखी गई है, जो कि इसके 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 6GB रैम+ 128GB और 6GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 22,999 रुपए और 24,999 रुपए है। यह मिडनाइट ब्लैक और फ्लैश ऑरेंज रंगों में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -Huawei Pura 90s Pro Max हैंडसेट Kirin 9030S चिप और 6,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 100x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.8-इंच का HD+ (720×1,570 पिक्सल) LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक है। डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.4 प्रतिशत और पिक्सल डेंसिटी 254ppi है। दावा किया गया है कि यह हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 1,200 निट्स की ब्राइटनेस देता है। डिस्प्ले को Panda-1681 ग्लास से सुरक्षा दी गई है।
Realme Narzo 100x 5G के AI-सपोर्टेड डुअल रियर कैमरा सेटअप में अपर्चर, 75-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 5P लेंस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन में नोट्स के लिए AI असिस्टेंट, AI इरेजर, AI-पावर्ड पोर्ट्रेट लाइटिंग फीचर्स और AI पल्स लाइट फीचर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़े -Huawei Pura 90s Pro लॉन्च, प्रीमियम कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ आया नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन
यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। Realme Narzo 100x 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5300 sq mm का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।
Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 12 घंटे तक गेमिंग का समय देती है। कंपनी का कहना है कि नए फोन में ArmorShell प्रोटेक्शन है और इसने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास किया है। इसमें IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है। Realme Narzo 100x 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा है।
Created On :   16 July 2026 3:11 PM IST

