- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Motorola Edge 70 Max भारत में...
न्यू हैंडसेट: Motorola Edge 70 Max भारत में 7,100mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल रियर कैमरे के सा हुआ लॉन्च, कीमत 54999 रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Motorola ने भारत में अपना नया हैंडसेट Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट पर चलता है, जो OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे फोन में भी इस्तेमाल होता है। इसके अलाा, Edge 70 Max में Android 16-बेस्ड Hello UI दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें 7,100mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 58 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Motorola Edge 70 Max की कीमत और उपलब्धता
भारत में Motorola Edge 70 Max के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत 54,999 रुपए है। वहीं, टॉप-एंड 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 59,999 रुपए है। यह नया फोन भारत में 20 जुलाई से Flipkart और Motorola के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Motorola Edge 70 Max को पैनटोन एक्वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्ट कलर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
यह भी पढ़े -Huawei FreeClip 2 S को ओपन-ईर डिजाइन और 38 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Motorola Edge 70 Max के स्पेसिफिकेशन्स
इस हैंडसेट में 6.8-इंच का QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 360Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 510 ppi पिक्सल डेंसिटी, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 1 बिलियन से ज्यादा कलर्स, 96.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 19.8:9 आस्पेक्ट रेश्यो, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और गीली या नम उंगलियों से बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए 'वॉटर टच' फीचर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो, Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस देता है और इसके साथ 2-इन-1 लाइट सेंसर भी है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
यह भी पढ़े -Realme Narzo 100x 5G भारत में 8,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 5G SoC के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
यह फोन Android 16-बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें तीन साल तक OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इसमें क्वालकॉम का हाल ही में लॉन्च हुआ 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट लगा है। इसमें 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। मोटोरोला ने नए Edge 70 सीरीज हैंडसेट में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया है, जो 5,500 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया देता है।
Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी है जो 90W (वायर्ड) और 25W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Created On :   16 July 2026 2:14 PM IST

