- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Honor Magic V6 स्नैपड्रैगन 8 एलीट...
न्यू फोल्डेबल हैंडसेट: Honor Magic V6 स्नैपड्रैगन 8 एलीट Gen 5 चिपसेट और 6660mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी हॉनर (Honor) ने MWC 2026 में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन मैजिक वी6 (Magic V6) लॉन्च कर दिया है। इस में स्लिमर फोल्डेबल डिजाइन दी गई है और इसमें 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डुअल LTPO डिस्प्ले है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है और पावर बैकअप के लिए इसमें 6,660mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।
Honor Magic V6 साल के दूसरे हाफ में कुछ मार्केट में लॉन्च होगा, जिसकी कीमत, रैम और स्टोरेज वेरिएंट की घोषणा बाद में की जाएगी। इसे ब्लैक, गोल्ड, रेड और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस फोल्डेबल हैंडसेट की स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Noise Master Buds 2 भारत में Bose-Tuned साउंड और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, कीमत 7999 रुपए
Honor Magic V6 के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.52-इंच का LTPO 2.0 कवर डिस्प्ले और 7.95-इंच का LTPO 2.0 इनर डिस्प्ले दिया गया है, दोनों पैनल 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। बाहरी स्क्रीन HDR कंटेंट के लिए 6,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है, जबकि अंदर की स्क्रीन में 5,000 nits तक की ब्राइटनेस है। कंपनी का कहना है कि Honor Magic V6 के अंदर के डिस्प्ले में अल्ट्रा-थिन फ्लेक्सिबल ग्लास का इस्तेमाल हुआ है और इसमें SGS मिनिमाइज्ड क्रीज सर्टिफिकेशन है।
Honor का दावा है कि पिछले Honor Magic V5 के मुकाबले क्रीज डेप्थ में 44 परसेंट की कमी आई है। डिस्प्ले 4,320Hz PWM डिमिंग को भी सपोर्ट करता है और इसमें एक एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग शामिल है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह रिफ्लेक्टिविटी को 1.5 परसेंट तक कम करती है।
यह भी पढ़े -Amazfit Active 3 Premium ब्लूटूथ कॉल और 12 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Honor Magic V6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले में 20-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे हैं। कंपनी का कहना है कि टेलीफोटो कैमरा लैब टेस्ट के आधार पर CIPA 6.5-रेटेड इमेज स्टेबिलाइजेशन हासिल करता है। फोन बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के लिए AIMAGE पोर्ट्रेट इंजन और AIMAGE कलर इंजन को भी सपोर्ट करता है।
यह Android 16-बेस्ड MagicOS 10 के साथ आएगा, जिसमें सात बड़े OS अपग्रेड का वादा किया गया है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बन गया है। लगातार परफॉर्मेंस के लिए इसे एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग के साथ जोड़ा गया है। इसमें 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
यह भी पढ़े -Huawei Mate 80 Pro ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, इसमें है 50-मेगापिक्सेल कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
फोल्डेबल हैंडसेट में AI-पावर्ड फीचर्स जैसे AI-असिस्टेड मल्टीटास्किंग, AI मीटिंग एजेंट, AI सजेशन और क्रॉस-ऐप एक्शन हैं। यह क्रॉस-इकोसिस्टम कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है, जिसमें Mac स्क्रीन एक्सटेंशन, iCloud फाइल एक्सेस और सपोर्टेड macOS, iOS और Windows सिस्टम पर Honor Connect और Super Workstation ऐप के जरिए कम्पैटिबल iPhone और Apple Watch डिवाइस के साथ नोटिफिकेशन शेयरिंग शामिल है।
पावर बैकअप के लिए इसमें ATL के साथ डेवलप की गई 6,660mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह हैंडसेट 80W वायर्ड, 66W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Honor का कहना है कि यह 25 परसेंट सिलिकॉन कंटेंट वाले फिफ्थ-जेनरेशन सिलिकॉन-कार्बन मटीरियल का इस्तेमाल करता है और 921Wh/L की एनर्जी डेंसिटी देता है। यह IEC 60529 स्टैंडर्ड के तहत धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Created On :   2 March 2026 5:10 PM IST












