- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Honor X6d मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300...
न्यू हैंडसेट: Honor X6d मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 50-मेगापिक्सल कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी हॉनर (Honor) ने UAE में चुपचाप अपना लेटेस्ट हैंडसेट एक्स6डी (Honor X6d) लॉन्च कर दिया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले, फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,260mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ओशन स्यान कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -Infinix Note Edge 5G भारत में डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट के साथ इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
ऑनलाइन रिटेलर Jumbo.ae पर लिस्टेड Honor X6d के 4GB+ 256GB वेरिएंट की कीमत UAE में AED 509 (लगभग 12,600 रुपए) है। कंपनी ने अभी तक भारत समेत अन्य देशों में हैंडसेट लाने के किसी प्लान के बारे में जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...
Honor X6d के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720 x 1600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 20:9 रेश्यो, 260 ppi डेंसिटी और 85.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है। फोटोग्राफी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जो 30fps पर 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 15 पर चलता है जिसके ऊपर MagicOS 9 है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
फोन में 4GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, हालांकि स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है या नहीं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,260mAh की बैटरी है, लेकिन चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है।
Created On :   13 Feb 2026 2:39 PM IST














