- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Tecno Pova Curve 2 5G भारत में डुअल...
न्यू हैंडसेट: Tecno Pova Curve 2 5G भारत में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 27999 रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टेक्नो (Tecno) भारत में अपना नया हैंडसेट टेक्नो पोवा कर्व 2 5G (Tecno Pova Curve 2 5G) लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल मई 2025 में लॉन्च किए गए पोवा कर्व 5G मॉडल का सक्सेसर है। नए हैंडसेट में 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है।
इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 7100 चिपसेट है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Sony WF-1000XM6 ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में हुए लॉन्च, मिलेगी बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और जेमिनी सपोर्ट
Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G की कीमत 27,999 रुपए से शुरू होती है, जो कि इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। इसकी सेल 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Tecno Pova Curve 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो पोवा कर्व 2 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की फुल-HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080 x 2,364 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.18 परसेंट और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। डिस्प्ले के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का अनस्पेसिफाइड सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
यह भी पढ़े -Lava Yuva Star 3 भारत में Unisoc SC9863A चिपसेट और 6.75-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह एंड्रॉयड 16-बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। फोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। ऑनबोर्ड रैम को एक्स्ट्रा बचे हुए स्टोरेज का इस्तेमाल करके 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर Arm G610 MC2 GPU के साथ आता है।
इस फोन को पावर देने के लिए 8,000mAh की बैटरी मिलती है जो 45W पर वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ बॉक्स में 45W का चार्जर भी आता है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 16.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 35.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 48.1 घंटे का कॉलिंग टाइम और 1,133.1 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
Created On :   14 Feb 2026 12:25 PM IST













