न्यू लैपटॉप: HP OmniBook 5 (2026) भारत में Intel Ultra प्रोसेसर और बेहतर AI परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

HP OmniBook 5 (2026) भारत में Intel Ultra प्रोसेसर और बेहतर AI परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
HP OmniBook 5 (2026) Windows 11 पर चलता है। यह Intel Core Ultra 7 355 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें ऑक्टा-कोर CPU लगा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। HP ने भारत में अपनया नया लैपटॉप OmniBook 5 (2026) लॉन्च कर दिया है। इसे सिर्फ Intel Ultra प्रोसेसर के साथ ही उपलब्ध कराया गया है। HP OmniBook के बारे में दावा किया गया है कि यह बेहतर AI परफॉर्मेंस के लिए 80 TOPS तक की क्षमता प्रदान करता है। लैपटॉप अभी देश में छह अलग-अलग कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन...

OmniBook 5 (2026) की भारत में कीमत और उपलब्धता

HP OmniBook 5 (2026) को भारत में 1,24,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये लैपटॉप भारत में HP के ऑनलाइन स्टोर और HP World के ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। OmniBook 5 (2026) दो रंगों- Meteor Silver और Sahara Silver में उपलब्ध है।

HP OmniBook 5 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

इस लैपटॉप में 14-इंच का OLED डिस्प्ले है, जो कि 2K (1,920 x 1,200 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 300 nits तक और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91 प्रतिशत है। इसका एक ऑप्शनल टचस्क्रीन मॉडल भी उपलब्ध है।

HP OmniBook 5 (2026) Windows 11 पर चलता है। यह Intel Core Ultra 7 355 प्रोसेसर तक से पावर्ड है, जिसमें ऑक्टा-कोर CPU लगा है। दावा किया गया है कि यह लैपटॉप 49 TOPS तक की NPU परफॉर्मेंस देता है।

HP के इस नए लैपटॉप में 16GB तक की LPDDR5x RAM और इंटरनल स्टोरेज के लिए 1TB तक की PCIe Gen 4 SSD भी दी गई है। यह लैपटॉप 59Wh तक की बैटरी से लैस है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 21.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। इसमें 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह लैपटॉप को लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।

कनेक्टिविटी के लिए यह Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है। I/O पोर्ट्स की लिस्ट में दो Thunderbolt 4 पोर्ट्स, दो USB Type-A पोर्ट्स और एक HDMI पोर्ट शामिल हैं। इस लैपटॉप में एक बैकलिट कीबोर्ड है जिसमें एक डेडिकेटेड Copilot की है, जो 1.3mm कीस्ट्रोक डेप्थ देता है, और इसके साथ एक टचपैड है जो जेस्चर कंट्रोल देता है।

Created On :   11 May 2026 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story