- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- HP OmniBook Ultra 14 (2026) भारत...
न्यू लैपेटॉप: HP OmniBook Ultra 14 (2026) भारत में Intel और Snapdragon चिप्स के साथ लॉन्च, कीमत 189999 रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। HP ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप OmniBook Ultra (2026) को लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल के OmniBook Ultra का अपडेटेड वेरिएंट है। इसे Intel Ultra प्रोसेसर या Qualcomm के Snapdragon X सीरीज प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहतर AI परफॉर्मेंस के लिए 80 TOPS तक की क्षमता प्रदान करता है। इस नए फ्लैगशिप लैपटॉप को देश में छह अलग-अलग कलर ऑप्शन 'एक्लिप्स ग्रे' और 'सिल्क सैंड' में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -iQOO 15T चाइना टेलीकॉम पर हुआ लिस्ट, Dimensity 9500 चिप के साथ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
HP OmniBook Ultra 14 (2026) की भारत में कीमत और उपलब्धता
इस लैपटॉप को भारत में 1,89,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप Qualcomm के Snapdragon प्रोसेसर के साथ आता है। यह लैपटॉप HP के ऑनलाइन स्टोर पर सिर्फ एक 'स्टोन ब्लू' कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं, Intel Ultra प्रोसेसर वाला Ultra मॉडल देश में HP के ऑनलाइन स्टोर और HP World के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर 2,14,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
HP OmniBook Ultra 14 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
HP की इस नई OmniBook सीरीज के लैपटॉप में 14-इंच की 3K OLED टचस्क्रीन दी गई है, जो 500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 30Hz से 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 91 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देती है। HP OmniBook Ultra 14 (2026) में 5-मेगापिक्सल का IR वेबकैम दिया गया है।
यह Windows 11 पर चलता है। HP OmniBook Ultra (2026) को Intel Core Ultra 7 356H प्रोसेसर तक कॉन्फिगर किया जा सकता है, जिसमें 16-कोर CPU लगा है। इस नए लैपटॉप का NPU, बेहतर AI परफॉर्मेंस के लिए 50 TOPS तक की क्षमता देने का दावा करता है। इसके अलावा, नए OmniBook Ultra (2026) में 16GB तक की LPDDR5x RAM और ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए 1TB तक की PCIe Gen 4 SSD भी दी गई है।
यह भी पढ़े -Lenovo Legion Y70 (2026) गीकबेंच पर Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आया नजर, चीन में जल्द होगा लॉन्च
थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इस लैपटॉप में एक वेपर चैंबर सॉल्यूशन दिया गया है, जिसके साथ एक डुअल-फैन यूनिट भी लगी है। HP OmniBook Ultra 14 (2026) में 70Wh की बैटरी लगी है, जो 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 22.75 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा और लगभग 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
इसमें एक Latticeless कीबोर्ड भी दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड Copilot बटन, 3mm की-गैप और 0.25mm की-ट्रैवल है, इसके साथ HP का Waterfall हैप्टिक टचपैड भी लगा है। कॉन्फ्रेंस कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए, कनेक्टिविटी के लिए यह Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को भी सपोर्ट करता है।
Created On :   11 May 2026 6:30 PM IST













