आगामी स्मार्टफोन: Infinix Note 40S गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आया नजर, MediaTek MT6789 चिपसेट और कर्व्ड डिस्प्ले से होगा लैस

Infinix Note 40S गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आया नजर, MediaTek MT6789 चिपसेट और कर्व्ड डिस्प्ले से होगा लैस
  • इसमें MediaTek MT6789 चिपसेट मेंशन किया गया है
  • इसे मॉडल नंबर X6850B के साथ लिस्ट किया गया है
  • ग्राफिक्स के लिए माली G57 GPU दिया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी इंफिनिक्स (Infinix) इन दिनों नोट 40 सीरीज के एक नए मॉडल पर काम कर रही है। इसका नाम इंफिनिक्स नोट 40 (Infinix Note 40S) है। हाल ही में इसे गूगल प्ले कंसोल प्रमाणन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इसमें MediaTek MT6789 चिपसेट मेंशन किया गया है।

इसके अलावा इस आगामी स्मार्टफोन का रेंडर भी दिखाया गया है। जिससे पता चलता है कि इसमें डिस्प्ले में पंच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं इस हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...

इस मॉडल नंबर के साथ आया नजर

Infinix Note 40S स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर मॉडल नंबर X6850B के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन के रेंडर से पता चलता है कि, इसमें एक कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। 480 डीपीआई स्क्रीन डेंसिटी वाली यह डिस्प्ले 1080 x 2436 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी।

गूगल प्ले कंसोल से लिस्टिंग में एक चिप पर Mediatek MT6789 चिप को मेंशन किया गया है। इसमें दो कॉर्टेक्स-ए 76 कोर और छह ए 55 कोर शामिल हैं। जबकि, ग्राफिक्स के लिए इसमें माली G57 GPU दिए जाने की जानकारी ​दी गई है।

इसके अलावा आगामी डिवाइस Android 14 OS के साथ आएगा और इसमें 8GB रैम मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि, इसकी लॉन्चिंग में ​अधिक समय लग सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक अपने आगामी स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

आपको बता दें कि, हाल ही में कंपनी ने फिलीपींस बाजार में नोट 40 5G लॉन्च किया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही यह हैंडसेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ मिलकर 7020 प्रोसेसर सै लैस है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के लेंस के साथ-साथ 'एक्टिव हेलो' एलईडी लाइट मिलती है। साथ ही इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। जबकि, पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है है, जो 33W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।

Created On :   10 Jun 2024 7:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story