आगामी हैंडसेट: iQOO Z11i का डिजाइन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले आए सामने, मिलेगा प्रीमियम लुक

iQOO Z11i का डिजाइन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले आए सामने, मिलेगा प्रीमियम लुक
iQOO ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए आने वाले Z11i को तीन कलर ऑप्शन- ग्रीन पीक, डेजर्ट गोल्ड और इंक शैडो में टीज किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11i लॉन्च करने की तैयारी में है। आधिकारिक टीजर और हालिया रिपोर्ट्स के जरिए फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आ गई है। कंपनी इससे पहले साल की शुरुआत में iQOO Z11, Z11x और Z11 Turbo लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब कंपनी iQOO Z11i को टीज कर रही है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक इसकी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले हैंडसेट को iQOO के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य अपडेट...

iQOO Z11i की मिली झलक

iQOO ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए आने वाले Z11i को तीन कलर ऑप्शन- ग्रीन पीक, डेजर्ट गोल्ड और इंक शैडो (चीनी भाषा से अनुवादित)- में टीज किया है। प्रमोशनल इमेज में फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और डुअल-रियर-कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जिसमें लेंस एक रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड में वर्टिकली लगे हैं। हालांकि ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च की टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है, लेकिन आने वाले हैंडसेट को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। iQOO के अनुसार, जो ग्राहक iQOO Z11i को प्री-रिजर्व करेंगे, उन्हें iQOO TWS 5i का एक मुफ्त पेयर मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11i हाल ही में लॉन्च हुए Vivo Y60 का रीबैज्ड वर्जन हो सकता है। दोनों हैंडसेट के मॉडल नंबर एक जैसे लगते हैं। Vivo Y60 का मॉडल नंबर V2559A है, जबकि iQOO फोन की पहचान मॉडल नंबर B2559UA से हो सकती है।

iQOO Z11i के संभावित स्पेसिफिकेशन

आने वाले हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72-इंच की HD+ LCD स्क्रीन हो सकती है। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है।

फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट हो सकता है, जिसके साथ LPDDR4x रैम और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। iQOO Z11i में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर, IP65-रेटेड बिल्ड और नोटिफिकेशन्स के लिए LED इंडिकेटर हो सकता है।

Created On :   20 Jun 2026 4:48 PM IST

Tags

Next Story