- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Moto G Max 5G डाइमेंसिटी 6000 सीरीज...
न्यू मोटो हैंडसेट: Moto G Max 5G डाइमेंसिटी 6000 सीरीज चिपसेट और 200-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Moto G Max 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिसमें 200MP का OIS कैमरा, शानदार AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी शामिल है। फिलहाल डिवाइस को ब्राजील में लॉन्च किया गया है।
इसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट है, जिसके साथ 8GB रैम दी गई है। Moto G Max में 5,200mAh की बैटरी है जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़े -Honor X7e Plus 5G यूएई और दूसरे ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है सकता है लॉन्च, कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ लिस्ट
Moto G Max 5G की कीमत और उपलब्धता
Moto G Max 5G के 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत BRL 2,519.10 (लगभग 47,000 रुपए) रखी गई है। यह हैंडसेट अभी Motorola Brazil के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Moto G Max 5G को Azul Claro और Grafite (पुर्तगाली से अनुवादित) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़े -Lenovo Yoga ट्रू वायरलेस नॉइज कैंसलिंग ईयरबड्स हुए लॉन्च, इनमें है 40dB ANC और 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Moto G Max 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Moto G Max 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Android 16-बेस्ड Hello UI पर चलता है। हैंडसेट में 6.8-इंच की 1.5K Super HD (1,272×2,772 पिक्सल) Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन देती है। कंपनी का दावा है कि Moto G Max 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग और Military-Grade 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।
नया Moto G Max 5G 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट से चलता है, जो 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस स्मार्टफोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU के साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और ई-कंपास जैसे सेंसर भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी है।
कैमरे की बात करें तो Moto G Max 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मुख्य कैमरा 200-मेगापिक्सल का है। इसमें f/1.8 अपर्चर, 10x तक डिजिटल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन की सुविधा है। हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, जिसका अपर्चर f/2.2 है और यह 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Moto G Max 5G के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा दिया गया है। यह फोन 2K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। Moto G Max 5G में 5,200mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Created On :   12 Jun 2026 7:10 PM IST


