- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Motorola Edge 70 Fusion+ ट्रिपल...
न्यू हैंडसेट: Motorola Edge 70 Fusion+ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने अपनी एज 70 सीरीज (Edge 70 Series) का नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम मोटोरोला एज 70 फ्यूजन+ (Motorola Edge 70 Fusion+) है। इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी रियर सेंसर है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 144Hz AMOLED डिस्प्ले पहले जैसा ही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Poco X8 Pro Series भारत में इस महीने की आखिर में होगी लॉन्च, कंपनी ने Poco X8 Pro Iron Man Edition की दिखाई झलक
Motorola Edge 70 Fusion+ कीमत और उपलब्धता
ब्राजील में Motorola Edge 70 Fusion+ की कीमत BRL 2,969 (लगभग 52,900 रुपए) तय की गई है और कंपनी की वेबसाइट पर अभी सिर्फ एक ही 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन लिस्टेड है। यह स्मार्टफोन Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -iQOO Z11x 5G भारत में 18999 रुपए की शुरुआती कीमत में हुआ लॉन्च, इसमें है 7200mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल कैमरा
Motorola Edge 70 Fusion+ के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1.5K (1,272×2,772 पिक्सल) का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें HDR10+ सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटल जूम दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह हैंडसेट Android 16-बेस्ड Hello UI पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 810 GPU, 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
यह भी पढ़े -Vivo Y51 Pro 5G भारत में Dimensity 7360-Turbo चिप और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 24999 रुपए से शुरू
Motorola Edge 70 Fusion+ में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर (GFRP) का बैक पैनल और इन-डिस्प्ले फिगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, साथ ही फेशियल रिकग्निशन का सपोर्ट भी मिलता है।
Created On :   13 March 2026 4:50 PM IST












