Lockdown: 21 अप्रैल को नहीं लॉन्च होंगे Realme Narzo 10 और Narzo 10A 

Lockdown: Realme Narzo 10 and Narzo 10A will not launch on April 21
Lockdown: 21 अप्रैल को नहीं लॉन्च होंगे Realme Narzo 10 और Narzo 10A 
Lockdown: 21 अप्रैल को नहीं लॉन्च होंगे Realme Narzo 10 और Narzo 10A 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) ने बीते दिनों नई सीरीज Narzo (नारजो) की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दी थी। जिसके अनुसार Narzo 10 (नारजो 10) और Narzo 10A (नारजो 10ए) को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अब ये फोन 21 अप्रैल को लॉन्च नहीं होंगे। इनके लिए अभी इंतजार करना होगा। 

दरअसल, भारत में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित होने की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है। फिलहाल इस सीरीज की नई लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

OnePlus 8, 8 Pro 5G और Bullets Z भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ट्वीटर पर दी जानकारी
कंपनी ने ट्वीटर के जरिए जानकारी देते हुए कहा, Realme Narzo के लॉन्च को अगले नोटिस तक के लिए टाल दिया गया है। हम आप सभी को #FeelThePower बनाने के लिए वापस आएंगे।

मिड रेंज होंगे दोनों फोन
आपको बता दें कि, बीते दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज को मिड रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों फोन की कीमत 15,000 रुपए के आस-पास रखी जा सकती है। 

लीक स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के अनुसार Realme Narzo 10 सीरीज में 6.5 इंच स्क्रीन मिलेगी और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत है। नई सीरज में "ए-क्लास प्रोसेसर" दिया जाएगा। फोन की तस्वीर से पता चलता है। एक फोन में वर्टिकल डिजाइन के साथ ट्रिपल रियर और दूसरे में क्वाड लेंस कैमरा दिया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 9 के फीचर्स आए सामने, जानें कितना होगा खास

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल दिया जाएगा। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। 

Created On :   20 April 2020 7:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story