फीचर फोन: Nokia 225 4G 2024 का रेंडर आया सामने, प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली

Nokia 225 4G 2024 का रेंडर आया सामने, प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली
  • इस महीने के अंत तक हो सकता है लॉन्च
  • पिंक और ग्रीन-ब्लू कलर में दिखाया गया है
  • इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय में फीचर फोन की किंग मेकर रही कंपनी नोकिया (Nokia) का जल्द ही नया फोन बाजार में आने वाला है। दरअसल, एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) अपने नोकिया 225 4जी (Nokia 225 4G) को रिफ्रेश करने की तैयारी में है। लेकिन, इसकी आधिकारिक घोषणा से पहले ही रेंडर लीक हो गया है। इसके साथ ही फोन की डिजाइन सामने आ गई है।

फीचर फोन के 2024 वेरिएंट में दिए जाने वाले प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन लीक में मिली है। रेंडरर्स नोकिया Nokia 225 4G के लिए दो कलर ऑप्शन की ओर इशारा करता है। कितना खास हो सकता है ये फोन, लीक रिपोर्ट में और क्या जानकारी आई सामने, आइए जानते हैं...

Nokia 225 4G 2024 की कीमत

इस फीचर फोन को EUR 100 (लगभग 8,000 रुपए) के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट की मानें तो Nokia 225 4G 2024 फोन को इस महीने के अंत तक यूरोप और अफ्रीका जैसे देशों में पेश किया जा सकता है। बता दें कि, HMD ने साल 2020 में Nokia 225 4G को 3,499 रुपए की कीमत में बाजार में उतारा था।

Nokia 225 4G 2024 के लीक​ स्पेसिफिकेशन

हाल ही में जाने-माने टिपस्टर स्टीव एच. मैकफली (@OnLeaks) ने एंड्रॉइड हेडलाइंस की मदद से Nokia 225 4G 2024 वेरिएंट के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। लीक हुए रेंडर में फोन को पिंक और ग्रीन-ब्लू कलर में दिखाया गया है, जिसके पीछे HMD और Nokia ब्रांडिंग है। इसमें फ्लैशलाइट के साथ रियर में सिंगल कैमरा सेंसर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

ली​क में कहा गया है कि, आगामी नोकिया फीचर फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें पीछे की तरफ वीजीए कैमरा या 3 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। Nokia 225 4G 2024 कथित तौर पर S30+ OS पर चलेगा।

इस फोन में 64MB रैम के साथ 128MB स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 1,450mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Nokia 225 4G 2020 मॉडल की 1,150mAh बैटरी से थोड़ी बड़ी होगी। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट के साथ आएगी। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है।

Created On :   24 April 2024 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story