न्यू फ्लैगशिप हैंडसेट: OnePlus 16 स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 16 स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 16 एक डुअल-SIM स्मार्टफोन है। यह फोन Oppo के लेटेस्ट ColorOS 17 के साथ आता है, जो Android 17 पर आधारित है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite सीरीज़ चिपसेट है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है। स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी है, जो पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है।

OnePlus 16 को 'टुमॉरोज स्टार' (Tomorrow's Star), 'मार्शियन मास्टरपीस' (Martian Masterpiece) और 'डार्क फॉरेस्ट' (Dark Forest) (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

OnePlus 16 की कीमत और उपलब्धता

OnePlus 16 के बेस वेरिएंट (12GB रैम+ 256GB स्टोरेज) की कीमत CNY 5,999 (लगभग 86,000 रुपए) से शुरू होती है। वहीं, 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 6,799 (लगभग 97,000 रुपए), 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग 1,07,000 रुपएए) जबकि, टॉप-एंड 16GB रैम+ 1TB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 8,499 (लगभग 1,21,000 रुपए) है।

OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशन्स

इस हैंडसेट में 6.78-इंच का Full-HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 185Hz तक रिफ्रेश रेट देता है। स्क्रीन में 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, 2,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 3,840Hz की PWM DC डिमिंग फ्रीक्वेंसी मिलती है।

OnePlus 16 एक डुअल-SIM स्मार्टफोन है। यह फोन Oppo के लेटेस्ट ColorOS 17 के साथ आता है, जो Android 17 पर आधारित है। इसमें Qualcomm का 2nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट लगा है, जो 5.01GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसमें Adreno 850 GPU, 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। हैंडसेट में ट्राई-गेमिंग चिप सेटअप भी है, जिसमें P4 सुपर डिस्प्ले चिप, Lingxi टच चिप और G3 ई-स्पोर्ट्स नेटवर्क चिप शामिल हैं।

कैमरे की बात करें तो, OnePlus 16 में Oppo की LUMO इमेजिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और 120x तक डिजिटल जूम और 3x तक ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह हैंडसेट 4K/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए इसमें 9,000mAh की बैटरी है जो 100W (वायर्ड) और 50W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑनबोर्ड सेंसर शामिल हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए फ़ोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, QZSS और Galileo का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप है।

Created On :   12 Oct 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story