- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Realme Buds Air8 Pro और Watch S5...
रियलमी डिवाइस: Realme Buds Air8 Pro और Watch S5 भारत में 22 मई को होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Realme India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसके नए AIoT डिवाइस — Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 — भारतीय बाजार में 22 मई 2026 को लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को आगामी Realme 16T 5G स्मार्टफोन के साथ पेश करेगी।
Realme Buds Air8 Pro के संभावित फीचर्स
कंपनी के टीजर के अनुसार, Realme Buds Air8 Pro में 55dB तक Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें Dual DAC Drivers और LHDC Audio Codec का सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे हाई-क्वालिटी ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।
ईयरबड्स में 3D Spatial Audio, AI Call Noise Cancellation और Personalized Sound Tuning जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। बैटरी को लेकर दावा है कि यह चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
यह भी पढ़े -iQOO Z11 भारत में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक
Realme Watch S5 में मिलेंगे 110+ स्पोर्ट्स मोड
Realme Watch S5 को फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करते हुए लॉन्च किया जाएगा। इसमें 110 से ज्यादा Sports Modes, 24x7 Health Monitoring और Built-in GPS सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले, Always-On Display फीचर और 20 दिनों तक की बैटरी लाइफ दी जा सकती है। साथ ही इसमें 5ATM Water Resistance सपोर्ट भी मिलेगा।
लॉन्च इवेंट में और क्या होगा खास?
Realme 22 मई को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। इसी इवेंट में कंपनी Realme 16T 5G स्मार्टफोन भी पेश करेगी। लॉन्च के दौरान इन नए AIoT डिवाइसेज की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने
Created On :   14 May 2026 6:10 PM IST














