- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Lenovo Legion Y70 (2026) के मुख्य...
लेनोवो गेमिंग स्मार्टफोन: Lenovo Legion Y70 (2026) के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, कंपनी ने की Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Lenovo घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Legion Y70 (2026) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, Lenovo ने गेमिंग पर फोकस वाले इस आने वाले स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन्स और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। Lenovo Legion Y70 (2026) में 3K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक के रिफ्रेश रेट वाले Q10 AMOLED LTPO डिस्प्ले होने की पुष्टि हुई है। यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh की बैटरी पर चलेगा। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
Lenovo Legion Y70 (2026) के प्री-ऑर्डर शुरू
कंपनी ने Weibo पर कई टीजर पोस्ट किए हैं, जिनमें आने वाले Lenovo Legion Y70 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। कंपनी चीन में Lenovo की वेबसाइट के जरिए इस फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन भी स्वीकार कर रही है। प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फ़ोन Carbon Black और Soul White (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 19 मई से शुरू होगी।
यह भी पढ़े -Motorola Razr Fold भारत में ट्रिपल 50-मेगापिक्सल कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 149999 रुपए
Lenovo Legion Y70 (2026) के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
आधिकारिक टीजर्स के अनुसार, Lenovo Legion Y70 (2026) में BOE Q10 AMOLED LTPO डिस्प्ले होने की बात सामने आई है, जिसमें 509ppi पिक्सल डेंसिटी, Dolby Vision सपोर्ट और 3K रिज़ॉल्यूशन होगा। इस डिस्प्ले में P3 स्क्रीन-लेवल कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज, 144Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और Always On डिस्प्ले फीचर होगा। इसके अलावा, इस पैनल की पीक ब्राइटनेस 7,000 nits बताई गई है और दावा किया गया है कि इसे SGS आई प्रोटेक्शन और कम ब्लू लाइट उत्सर्जन के लिए सर्टिफिकेशन मिला है।
Lenovo Legion Y70 (2026) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-710 1/1.56-इंच सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा और एक 2-इन-1 सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा।
यह भी पढ़े -Vivo Y60 स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 13-मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज पर चलेगा। गेमिंग के लंबे सेशंस के दौरान थर्मल मैनेजमेंट (तापमान नियंत्रण) के लिए, इस हैंडसेट में 5,500 mm² का वेपर चैंबर होगा, जिसमें 10W हाई थर्मल कंडक्टिविटी जेल और 12W लिक्विड मेटल लगा होगा।
Lenovo Legion Y70 (2026) में Lenovo Legion Y70 (2026) में 8,000mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा होने की पुष्टि हो गई है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक का प्लेबैक टाइम और 19.3 घंटे तक का गेमिंग टाइम देगी। इसके अलावा, यह भी पुष्टि हो गई है कि इस हैंडसेट में कई AI फीचर्स और डुअल eSIM सपोर्ट मिलेगा। धूल और पानी से बचाव के लिए इस हैंडसेट में IP66, IP68 और IP69 रेटेड बिल्ड होगा।
Created On :   14 May 2026 2:20 PM IST













