न्यू हैंडसेट: Realme Narzo Power 5G भारत में 27999 रुपए की शुरुआती कीमत में हुआ लॉन्च, इसमें है 10001mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट

Realme Narzo Power 5G भारत में 27999 रुपए की शुरुआती कीमत में हुआ लॉन्च, इसमें है 10001mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट
हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट है। इसमें 6.78-इंच का डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 मेन रियर कैमरा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने भारत में अपना नया हैंडसेट नार्जो पावर 5G (Narzo Power 5G) को लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है, जो 10,001mAhh पावर के साथ आती है। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट है। इसमें 6.78-इंच का डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 मेन रियर कैमरा है। इसे दो अलग-अलग कलर ऑप्शन टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू कलर में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Realme Narzo Power 5G की भारत में कीमत

इस स्मार्टफोन को भारत में 27,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, यह कीमत इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपए है। लॉन्च ऑफर के तौर पर, Realme Narzo Power 5G के बेस वेरिएंट को 23,999 रुपए के डिस्काउंटेड प्राइस टैग के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं टॉप-एंड मॉडल 25,999 रुपए में मिलेगा। इसे Amazon और Realme के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo Power 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,280x2,800 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 94 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। डिस्प्ले में HDR10+ सर्टिफिकेशन है और इसके 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने का दावा किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX882 सेंसर है जो ऑटोफोकस और 2-एक्सिस OIS सपोर्ट करता है और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। जबकि, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

यह स्मार्टफोन Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें एक ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट है जिसे 4nm प्रोसेस से बनाया गया है। चिपसेट को Arm Mali-G615 GPU, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

पावर बैकअप के लिए Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh का लिथियम-आयन पॉलीमर सेल इस्तेमाल होता है। बैटरी कम से कम 1,500 चार्ज साइकिल तक चल सकती है और यह SuperVOOC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के बारे में दावा किया गया है कि यह बैटरी को लगभग 85 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, और IP69 रेटिंग है। फोन में Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस है।

Created On :   5 March 2026 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story