- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Redmi A7 Pro ग्लोबल मार्केट में हुआ...
न्यू हैंडसेट: Redmi A7 Pro ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, इसमें है 6000mAh बैटरी और 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया बट हैंडसेट ए7 प्रो (Redmi A7 Pro) लॉन्च कर दिया है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Android 16-बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है और इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। यह ब्लैक, मिस्ट ब्लू, पाम ग्रीन और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Redmi Note 15 SE 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कैमरे सेटअप और कलर ऑप्शन की डिटेल भी की कंफर्म
Redmi A7 Pro कीमत
इस स्मार्टफोन को EUR 129.99 (लगभग 14,100 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 149.99 (लगभग 16,300 रुपए) है।
यह भी पढ़े -HMD Crest 2 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और 6000mAh बैटरी
Redmi A7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 800 nits ब्राइटनेस प्रदान करती है। इसमें DC डिमिंग, TÜV Rheinland आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन और गीली जगहों पर बेहतर इस्तेमाल के लिए Wet Touch सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का मेन रियर सेंसर दिया गया है, जिसके साथ एक और सेंसर भी है जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़े -Lava Bold N2 Pro भारत में Unisoc T7250 चिपसेट और 50-मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 7999 रुपए
यह हैंडसेट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है और इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Redmi A7 Pro में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।
Created On :   1 April 2026 9:30 PM IST












