न्यू गैलेक्सी हैंडसेट: Samsung Galaxy A07s मीडियाटेक हेलियो G99+ चिपसेट और 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A07s मीडियाटेक हेलियो G99+ चिपसेट और 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। इसके फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07s लॉन्च कर दिया है। इसमें MediaTek Helio G सीरीज का चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। इसके फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 6.7-इंच की HD+ टचस्क्रीन भी है, जो 90Hz तक का रिफ्रेश रेट देती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Samsung Galaxy A07s की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A07s के बेस वेरिएंट (4GB रैम+ 64GB स्टोरेज) की कीमत JOD 119 (लगभग 16,000 रुपए) से शुरू होती है। वहीं, टॉप-एंड वेरिएंट (4GB रैम+ 128GB स्टोरेज) की कीमत JOD 149 (लगभग 20,000 रुपए) है। यह फोन अभी जॉर्डन में Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Samsung Galaxy A07s ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट कलर ऑप्शन में आता है।

Samsung Galaxy A07s के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में6.7-इंच की HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) PLS LCD टचस्क्रीन है, जो 90Hz तक का रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर्स देती है। फोटोग्राफी के निए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम क्षमता वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 2-मेगापिक्सल का रियर डेप्थ सेंसर भी है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy A07s एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Android 16-बेस्ड One UI पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए छह OS अपग्रेड का वादा किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

नए Samsung फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99+ चिपसेट है। इसके अलावा, फोन में 4GB रैम और 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो USB Type-C पोर्ट के जरिए वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टेक कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

Created On :   8 Sept 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story