न्यू सोनी हेडफोन: Sony ने WH-1000XM4C के साथ WH-CH730N और WH-CH530 हेडफोन लॉन्च किए, मिलेगी 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Sony ने WH-1000XM4C के साथ WH-CH730N और WH-CH530 हेडफोन लॉन्च किए, मिलेगी 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ
एंट्री-लेवल WH-CH530 के बारे में दावा किया गया है कि यह 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ और कॉल के लिए AI-पावर्ड नॉइज रिडक्शन देता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी टेक कंपनी Sony ने प्रीमियम, मिड-रेंज और एंट्री-लेवल सेगमेंट में तीन नए मॉडल के साथ अपनी वायरलेस हेडफोन लाइनअप को अपडेट किया है। WH-1000XM4C कंपनी के पॉपुलर WH-1000XM4 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें बेहतर साउंड ट्यूनिंग और 10-बैंड इक्वलाइजर दिया गया है। वहीं, WH-CH730N में नॉइज कैंसिलेशन, फोल्ड होने वाला डिजाइन और बेहतर कॉल क्वालिटी जैसे फीचर्स हैं। एंट्री-लेवल WH-CH530 के बारे में दावा किया गया है कि यह 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ और कॉल के लिए AI-पावर्ड नॉइज रिडक्शन देता है। Sony ने Hello Kitty के साथ एक लिमिटेड-एडिशन कोलैबोरेशन की भी घोषणा की है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Sony WH-1000XM4C, WH-CH730N, WH-CH530 की कीमत और उपलब्धता

WH-1000XM4C की कीमत GBP 219 (लगभग 28,200 रुपए) है और यह ब्लैक, लैवेंडर और प्लेटिनम सिल्वर फिनिश में आता है। वहीं, Sony WH-CH730N की कीमत GBP 99.99 (लगभग 12,900 रुपए) है और यह ब्लैक, बेज, ब्लू, पिंक और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है। जबकि, किफायती Sony WH-CH530 की कीमत GBP 49.99 (लगभग 6,400 रुपए) है और यह छह रंगों - ब्लैक, कोबाल्ट, कोरल, मिंट, पिंक और व्हाइट - में आता है।

Sony WH-1000XM4C के स्पेसिफिकेशन्स

Sony WH-1000XM4C में Sony WH-1000XM4 वाला ओवर-ईयर डिजाइन और नॉइज कैंसिलेशन तो है ही, साथ ही Sony ने इसकी साउंड ट्यूनिंग को बेहतर बनाया है और इसमें 10-बैंड इक्वलाइजर भी जोड़ा है। इसमें DSEE Extreme, पर्सनल NC ऑप्टिमाइजर, एम्बिएंट साउंड मोड और क्विक अटेंशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Sony WH-1000XM4C हेडफोन में 40mm ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है और ये SBC, AAC और LDAC कोडेक के साथ ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करते हैं। ये मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, और यूजर्स साथ में मिलने वाली 1.2 मीटर की डिटैचेबल केबल का इस्तेमाल करके भी इन्हें किसी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

Sony का दावा है कि नॉइज कैंसिलेशन चालू होने पर Sony WH-1000XM4C पर 27 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है, और इसे बंद करने पर यह समय बढ़कर 34 घंटे हो जाता है। USB से पूरी तरह चार्ज होने में लगभग तीन घंटे लगते हैं।

Sony WH-CH730N और Sony WH-CH530 के स्पेसिफिकेशन्स

Sony WH-CH730N, Sony की प्रीमियम रेंज से थोड़ा नीचे का मॉडल है। इसमें डुअल नॉइज सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हेडफोन में 30mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं। कॉल के लिए, Sony WH-CH730N में Sony की 'प्रिसाइज वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल किया गया है, जो बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन, ऑप्टिमाइज्ड माइक्रोफोन प्लेसमेंट और AI-पावर्ड नॉइज रिडक्शन को मिलाती है। Sony WH-CH730N की बैटरी लाइफ के बारे में दावा किया गया है कि नॉइज कैंसिलेशन चालू होने पर यह 50 घंटे और बंद होने पर 75 घंटे तक चलती है।

दूसरी ओर Sony WH-CH530 नई रेंज का एंट्री-लेवल मॉडल है, जिसमें ऑन-ईयर डिजाइन और 30mm ड्राइवर दिए गए हैं। Sony इसे छह रंगों में पेश करता है इसके खास फीचर्स में DSEE, कस्टमाइज करने लायक EQ सेटिंग्स और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी शामिल हैं। कॉल्स के लिए, Sony ने AI-पावर्ड नॉइज रिडक्शन दिया है और पांच-स्टेप वाले मैक्सिमम वॉल्यूम कंट्रोल से यूजर्स वॉल्यूम की लिमिट सेट कर सकते हैं।

Sony का दावा है कि WH-CH530 से 55 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। हेडफोन को चार्ज होने में लगभग तीन घंटे लगते हैं, जबकि तीन मिनट की चार्जिंग से 1.5 घंटे तक सुनने की सुविधा मिलती है। इसमें Bluetooth 6.0 का सपोर्ट है।

Created On :   9 Sept 2026 7:51 PM IST

Tags

Next Story