आगामी हैंडसेट: Samsung Galaxy A57 5G भारत में जल्द ही हो सकता है लॉन्च, BIS वेबसाइट पर आया नजर

Samsung Galaxy A57 5G भारत में जल्द ही हो सकता है लॉन्च, BIS वेबसाइट पर आया नजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A57 5G को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन फरवरी 2026 के आसपास आ सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) इन दिनों अपने नए हैंडसेट गैलेक्सी A57 5G (Galaxy A57 5G) पर काम कर रही है। यह फोन बीते साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी A56 (Galaxy A56) का सक्सेसर होगा। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेशन (BIS) प्लेटफार्म पर देखा गया है। इससे पता चलता है कि, देश में इसका लॉन्च करीब है। बता दें कि, इससे पहले भी इस फोन को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, जिसमें कहा गया था कि Galaxy A57 5G को 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Samsung Galaxy A57 5G भारत में लॉन्च होने की उम्मीद

BIS लिस्टिंग में एक सैमसंग स्मार्टफोन दिखाया गया है जिसका मॉडल नंबर SM-A576B/DS है और इसे 31 दिसंबर, 2025 को मंजूरी मिली थी। DS सफिक्स बताता है कि डिवाइस डुअल सिम फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करेगा। हालांकि सर्टिफिकेशन में मार्केटिंग नाम का जिक्र नहीं है, लेकिन सैमसंग के मॉडल नंबरिंग पैटर्न से पता चलता है कि हैंडसेट गैलेक्सी A57 5G के तौर पर लॉन्च होगा और गैलेक्सी A56 की जगह लेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A57 5G को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन फरवरी 2026 के आसपास आ सकता है, शायद गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ या उसके तुरंत बाद। वहीं गैलेक्सी A57 के अब सर्टिफाइड होने के साथ उम्मीद है कि, इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च टाइमलाइन का इशारा सही साबित हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी A57 5G के सैमसंग के Exynos 1680 चिपसेट पर चलने की उम्मीद है, जिसे Xclipse 550 GPU के साथ पेयर किया गया है। यह Android 16 के साथ आ सकता है और 12GB तक रैम मिल सकती है। लीक्स ने गैलेक्सी A57 के लिए सैमसंग की डिस्प्ले सोर्सिंग स्ट्रैटेजी में बदलावों की ओर भी इशारा किया है। फोन में फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल होने की उम्मीद है।

Created On :   2 Jan 2026 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story