- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy Book 6 लॉन्च, इसमें...
न्यू लैपटॉप: Samsung Galaxy Book 6 लॉन्च, इसमें है Intel Core 5 चिप और Galaxy AI फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Book 6 को US में Galaxy Book 6 लाइनअप के नए मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया। इस लैपटॉप में Intel Core 5 प्रोसेसर और 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली 14-इंच की WUXGA LCD स्क्रीन दी गई है। Galaxy Book 6 में Galaxy AI फीचर्स और Galaxy डिवाइस के बीच कनेक्टेड एक्सपीरियंस की सुविधा मिलती है। यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।
यह भी पढ़े -Apple के CEO टिम कुक का इस्तीफा, कर्मचारियों के लिए संदेश में कहा, “पद बदलेगा, प्यार कभी नहीं”
Samsung Galaxy Book 6 की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Book 6 के बेस वेरिएंट (8GB RAM और 256GB स्टोरेज) की कीमत $799 (लगभग 75,800 रुपए) से शुरू होती है। यह 16GB RAM और 512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन में भी उपलब्ध है। लैपटॉप को दो कलर ऑप्शन — वॉयलेट सिल्वर और ग्रे - में पेश किया गया है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में मिल सकता है डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट
Samsung Galaxy Book 6 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Book 6 में 14-इंच की WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 350 निट्स और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। सैमसंग का कहना है कि इसकी स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग है, जो चकाचौंध (glare) को कम करती है और डिस्प्ले को देखने में आरामदायक बनाती है।
इसके अंदर Intel Core 5 प्रोसेसर, 15 TOPS NPU, 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक PCIe स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह प्रोसेसर प्लेटफॉर्म Galaxy AI और दूसरे AI-पावर्ड फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह कॉन्फिगरेशन के आधार पर Windows 11 Home या Windows 11 Pro 25H2 पर चलता है।
यह भी पढ़े -Huawei Watch D3 और FreeBuds Neo की लॉन्च डेट का ऐलान, डिजाइन और फीचर्स की पहली झलक आई सामने
लैपटॉप में 2-मेगापिक्सल का कैमरा है जो 1080p Full-HD रिज़ॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें डुअल-एरे डिजिटल माइक्रोफोन और स्टीरियो स्पीकर के साथ Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। Galaxy Book 6 में कनेक्टिविटी के लिए दो USB Type-C पोर्ट, एक USB Type-A पोर्ट, एक HDMI 1.4 पोर्ट और एक 3.5mm हेडफ़ोन/माइक्रोफोन जैक दिए गए हैं। HDMI पोर्ट 30Hz पर 4K रिजॉल्यूशन तक को सपोर्ट करता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 की सुविधा है।
Created On :   1 Sept 2026 11:00 PM IST



