- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- Apple के CEO टिम कुक का इस्तीफा,...
Tim Cook Steps Down: Apple के CEO टिम कुक का इस्तीफा, कर्मचारियों के लिए संदेश में कहा, “पद बदलेगा, प्यार कभी नहीं”

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple में करीब 15 साल तक कमान संभालने वाले टिम कुक ने CEO का पद छोड़ दिया है। सोमवार (31 अगस्त) iPhone बनाने वाली कंपनी के CEO के तौर पर उनका आखिरी दिन था। हालांकि, यह Apple से उनकी पूरी विदाई नहीं है। कुक अब कंपनी के Executive Chairman की भूमिका निभाएंगे। उनकी जगह लंबे समय से Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख रहे जॉन टर्नस (John Ternus) ने CEO की जिम्मेदारी संभाल ली है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में मिल सकता है डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट
टिम कुक ने कर्मचारियों को क्या कहा?
अपने आखिरी दिन, कुक ने Apple कर्मचारियों के लिए कंपनी के CEO के तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना आखिरी संदेश लिखा। जिसमें उन्होंने कहा “My title changes tomorrow, but the love I have for the Apple community never will”- यानी “कल मेरा पद बदल जाएगा, लेकिन एपल कम्युनिटी के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा। उन्होंने कर्मचारियों को लगातार प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी कृतज्ञता हमेशा बनी रहेगी।
यह भी पढ़े -Huawei Watch D3 और FreeBuds Neo की लॉन्च डेट का ऐलान, डिजाइन और फीचर्स की पहली झलक आई सामने
15 साल तक Apple की कमान संभाली
टिम कुक ने 2011 में Apple के CEO का पद संभाला था। यह वह समय था जब कंपनी के सह-संस्थापक और दिग्गज CEO स्टीव जॉब्स के बाद कुक ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली थी। कुक के नेतृत्व में Apple ने जबरदस्त कारोबारी विस्तार किया। Reuters के अनुसार, उनके CEO रहने के दौरान Apple का बाजार मूल्य करीब 350 अरब डॉलर से बढ़कर 4.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया। कंपनी ने iPhone के साथ-साथ Apple Watch, AirPods और अन्य उत्पादों व सेवाओं के कारोबार को भी काफी बढ़ाया।
अब कौन संभालेगा Apple की कमान?
टिम कुक के बाद जॉन टर्नस Apple के नए CEO बने हैं। टर्नस Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख रहे हैं और कंपनी के साथ करीब 25 वर्षों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, AirPods और Apple Vision Pro जैसे उत्पादों से जुड़े हार्डवेयर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। Apple ने अप्रैल 2026 में ही उनके CEO बनने की घोषणा कर दी थी, इसलिए यह बदलाव अचानक लिया गया फैसला नहीं है।
यह भी पढ़े -Xiaomi Pad 9 Pro मुख्य जानकारी हुई लीक, मिल सकती है 11,000mAh की बैटरी और 12.5-इंच का बड़ा डिस्प्ले
कुक की नई भूमिका क्या होगी?
टिम कुक ने Apple के CEO का पद छोड़ दिया है, लेकिन कुक अब Apple के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका संभालेंगे। वह पॉलिसी बनाने वालों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ इस टेक कंपनी के दूसरे कामों में भी मदद करेंगे। जॉन टर्नस उनकी जगह लेंगे और कुक की तरह ही, वह भी Apple के कई नए प्रोडक्ट कैटेगरी में एंट्री करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Created On :   1 Sept 2026 6:24 PM IST




