आगामी हैंडसेट: Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक, कैमरा, चार्जिंग और चिपसेट की डिटेल मिली

Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक, कैमरा, चार्जिंग और चिपसेट की डिटेल मिली
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज से जुड़ी कई लीक डिटेल सामने आई हैं। एक टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग अपने आगामी Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन फोटोग्राफी कैपेबिलिटी में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) इन दिनों अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रही है। यहां हम बात कर रहे हैं गैलेक्सी एस26 सीरीज (Galaxy S26 series) की। हाल ही में इस सीरीज से जुड़ी कई लीक डिटेल सामने आई हैं। जिसमें इस सीरीज के सबसे खास हैंडसेट गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (Galaxy S26 Ultra) के कैमरा और चार्जिंग डिटेल शामिल हैं।

एक टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग अपने आगामी Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन फोटोग्राफी कैपेबिलिटी में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। इसमें एडवांस इमेजिंग कैपेबिलिटी और बेहतर पावर एफिशिएंसी शामिल है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...

Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा डिटेल्स

टिपस्टर आइस यूनिवर्स के मुताबिक, सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में कैमरा सेटअप S25 अल्ट्रा जैसा हो सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें एक छोटा 10 मेगापिक्सल सेंसर इस्तेमाल कर सकता है। इसमें बड़े अपर्चर और बेहतर सॉफ्टवेयर, जैसे कि बेहतर HDR और फोटो रेजॉल्यूशन कंट्रोल, कम रोशनी में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा टिपस्टर @chunvn8888 ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर सैमसंग के अल्ट्रा फोन को लेकर कैमरा डिटेल शेयर की है। पोस्ट में कहा है कि, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में पिछली जनरेशन के अधिकांश कैमरा सेंसर बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि, इसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव 3x टेलीफोटो लेंस के रिजॉल्यूशन में वृद्धि की जा सकती है, जो सैमसंग के S5K3LD सेंसर का उपयोग करके 10-मेगापिक्सेल से 12-मेगापिक्सेल तक बढ़ गया है।

इसमें ISOCELL HP2 सेंसर वाला 200-मेगापिक्सेल मुख्य कैमरा, ISOCELL JN3 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड और सोनी IMX854 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल 5x पेरिस्कोप लेंस भी शामिल होने की बात कही गई है। आगे की तरफ, इसमें सोनी IMX874 सेंसर वाला 12-मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में एक एडवांसत PPS चार्जिंग सिस्टम होने की उम्मीद है जो शुरुआती 15 प्रतिशत चार्जिंग के दौरान 55W तक की पावर देगा और फिर लगभग 70 प्रतिशत तक 45W पर स्थिर रहेगा। यदि ऐसा होता है तो यह पुराने PPS 2.0 स्टैंडर्ड की तुलना में एक बड़ा सुधार होगा।

Created On :   7 Nov 2025 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story