- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Sony WH-1000XM6 अब भारत में ऑलिव...
न्यू सोनी हेडफोन: Sony WH-1000XM6 अब भारत में ऑलिव ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध, जानिए कीमत, उपलब्धता और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज टेक कंपनी सोनी ने भारत में अपने वायरलेस हेडफोन Sony WH-1000XM6 का नया नया ऑलिव ग्रे कलर ऑप्शन पेश किया है। यह नया फिनिश पहले से मौजूद ब्लैक, प्लेटिनम सिल्वर, मिडनाइट ब्लू, सैंडस्टोन और सैंड पिंक वैरिएंट्स के साथ जुड़ गया है, जिससे कलर के विकल्प बढ़कर छह हो गए हैं। नए कलर के अलावा, हेडफोन में स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Sony WH-1000XM6 की कीमत और उपलब्धता
ऑलिव ग्रे फिनिश वाले Sony WH-1000XM6 की भारत में कीमत 39,990 रुपए है। प्रेस रिलीज के अनुसार, नया कलर वैरिएंट 6 अगस्त से उपलब्ध होगा और शुरुआत में यह खास तौर पर Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस नए ऑप्शन के जुड़ने के साथ, Sony WH-1000XM6 अब छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Sony ने देश में ब्लैक, प्लेटिनम सिल्वर और मिडनाइट ब्लू फिनिश में लॉन्च करने के बाद, फरवरी में सैंड पिंक ऑप्शन और जून में सैंडस्टोन फिनिश पेश किया था।
यह भी पढ़े -व्हाट्सएप ला रहा नया फीचर, अब पोल में होगी डेडलाइन, स्मार्ट मेंशन और नया ग्रुप चैट बनाना होगा पहले से आसान
Sony WH-1000XM6 के स्पेसिफिकेशन
Sony WH-1000XM6 के ऑलिव ग्रे वर्जन में वही हार्डवेयर और फीचर्स हैं जो मौजूदा WH-1000XM6 मॉडल्स में हैं। इस हेडफोन में फोल्डेबल ईयर कप के साथ पोर्टेबल डिजाइन देखने को मिलता है। कार्बन फाइबर कम्पोसाइट डोम और वेगन लेदर से बने हेडबैंड वाले ये हेडफोन असिमेट्रिकल हेडबैंड और स्ट्रेचेबल ईयरपैड के साथ आते हैं। इसमें 48 ओम का इम्पीडेंस है और 30mm डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिसकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 4Hz–40,000Hz और सेंसिटिविटी 103dB है।
यह सोनी के HD नॉइज कैंसलिंग प्रोसेसर QN3 पर काम करता है। इसमें 12 ऑल-डायरेक्शनल माइक्रोफोन हैं। हेडफोन में नॉइज कैंसलिंग, एम्बियंट मोड और माइक म्यूट के बीच स्विच करने के लिए एक डेडिकेटेड म्यूट स्विच और आसान टच और बटन कंट्रोल हैं। इसमें 6-माइक AI बीमफॉर्मिंग सिस्टम आवाज को अलग करके और बैकग्राउंड नॉइज कम करके कॉल की क्लैरिटी बढ़ाता है। डिवाइस के बीच जल्दी स्विच करने के लिए मल्टी-पॉइंट और ऑटो स्विच जैसे फीचर भी हैं।
यह भी पढ़े -Asus Chromebook CX15 भारत में Intel N50 और Google AI फीचर्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
कंपनी के अनुसार, इसके नए हेडफोन स्टर्लिंग साउंड, बैटरी स्टूडियो और कोस्ट मास्टरिंग जैसे टॉप मास्टरिंग स्टूडियो के साथ मिलकर डिजाइन किए गए हैं। ये EQ कस्टमाइजेशन के लिए सोनी साउंड कनेक्ट के साथ कम्पैटिबल हैं और यूजर्स को अमेजन म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक से म्यूजिक चलाने देते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए, सोनी WH-1000XM6 में ब्लूटूथ 5.3 और ब्लूटूथ LE ऑडियो है। यह SBC, AAC, LDAC और LC3 ऑडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसमें बाहरी आवाज को ब्लॉक करने के लिए ANC और सोनी का नया अडैप्टिव NC ऑप्टिमाइजर है। यह हेडफोन USB टाइप-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें नॉइज कैंसलिंग ऑन होने पर 30 घंटे और ऑफ होने पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। हेडफोन को चार्ज करने में 3.5 घंटे लगते हैं। ये हेडफोन मैग्नेट क्लोजिंग वाले कैरी केस के साथ आते हैं।
Created On :   6 Aug 2026 3:05 PM IST


