- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Skullcandy Aviator 900 ANC भारत में...
न्यू हेडफोन: Skullcandy Aviator 900 ANC भारत में लॉन्च, 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ, कीमत 39999 रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑडियो ब्रांड Skullcandy ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप Aviator 900 ANC ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में एडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), THX Spatial Audio, Head Tracking जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन में 40mm के ड्राइवर हैं, जिनकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 20kHz है। Skullcandy Aviator 900 ANC हेडफोन के बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...
Skullcandy Aviator 900 ANC की कीमत
भारत में Skullcandy Aviator 900 ANC की MRP 39,999 रुपए है, लेकिन अभी यह 24,999 रुपए की खास शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि यह शुरुआती कीमत कितने समय तक मिलेगी। यह अभी Skullcandy India की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -JioTag 2 भारत में Google Find Hub और Apple Find My सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
Skullcandy Aviator 900 ANC के स्पेसिफिकेशन्स
Skullcandy Aviator 900 ANC हेडफोन में छह इन-बिल्ट माइक्रोफोन हैं और ये बाहरी आवाज को हटाने के लिए अडैप्टिव नॉइज कैंसलिंग (ANC) की सुविधा देते हैं। इसमें एक एडजस्टेबल 'स्टे-अवेयर मोड' है, जो यूजर्स को जरूरत पड़ने पर अपने आस-पास के माहौल के बारे में जानकारी रखने में मदद करता है। हेडफोन में हेड ट्रैकिंग के साथ THX स्पेशल ऑडियो और Mimi का 'पर्सनल साउंड' फीचर मिलता है।
सुनने के एक्सपीरियंस के लिए, Skullcandy Aviator 900 ANC में पांच-बैंड कस्टम EQ और तीन प्रीसेट साउंड प्रोफोइल (म्यूजिक, पॉडकास्ट और बास बूस्ट) मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए, हेडफोन में LE कोडेक सपोर्ट के साथ Bluetooth 5.3 की सुविधा है। यह मल्टीपॉइंट पेयरिंग, Google Fast Pair और Google Finder को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm AUX वायर्ड कनेक्शन की सुविधा भी है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy Tab S12 Ultra Geekbench पर हुआ स्पॉट, दमदार MediaTek चिप और Android 17 का मिला संकेत
Skullcandy Aviator 900 ANC में 40mm के ड्राइवर हैं, जिनका इम्पीडेंस 36 Ohms और फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 20kHz है। इस ऑडियो डिवाइस में Spotify Tap शॉर्टकट फीचर है, जिससे यूजर्स Spotify का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेडफोन में मीडिया कंट्रोल की सुविधा है। यह Skullcandy ऐप के साथ कम्पैटिबल है। स्कलकैंडी हेडफोन के बारे में दावा किया जाता है कि ANC बंद होने पर ये 60 घंटे तक और ANC चालू होने पर 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। इनमें रैपिड चार्ज फीचर है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि 10 मिनट चार्ज करने पर ये चार घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं।
Created On :   4 Aug 2026 6:15 PM IST


