- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Sony WF-1000XM6 भारत में बेहतर नॉइज...
सोनी प्रीमियम ईयरबड्स: Sony WF-1000XM6 भारत में बेहतर नॉइज कैंसिलेशन और AI फीचर्स के साथ के साथ लॉन्च, कीमत 29,990 रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज टेक कंपनी सोनी ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Sony WF-1000XM6 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नए ईयरबड्स पिछले मॉडल की तुलना में 25% बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), शानदार ऑडियो क्वालिटी और AI आधारित कॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। इसके अलावा इनमें Google Gemini इंटीग्रेशन और नए इंटेलिजेंट लिसनिंग फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...
Sony WF-1000XM6 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Sony WF-1000XM6 की कीमत 29,990 रुपए रखी गई है। यह ब्लैक कलर में उपलब्ध हैं। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि ये 7 अगस्त से Amazon, Flipkart, कुछ Croma और Reliance Digital स्टोर, Sony Centre आउटलेट और ShopAtSC.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Sony WF-1000XM6 के स्पेसिफिकेशन्स
Sony WF-1000XM6 का डिजाइन क्लोज्ड इन-ईयर है, जिसमें बेहतर एर्गोनॉमिक शेप और रिफाइंड सरफेस फिनिश दी गई है। बेहतर फिट के लिए इसमें XS, S, M और L साइज के ईयर टिप्स मिलते हैं। ईयरबड्स में 8.4mm के ड्राइवर लगे हैं और ये Sony के HD नॉइज कैंसलिंग प्रोसेसर QN3e से चलते हैं, जिसमें अपग्रेडेड DAC और एम्प्लीफायर है। ऑडियो फीचर्स में DSEE एक्सट्रीम और SBC, AAC, LDAC और LC3 कोडेक का सपोर्ट शामिल है।
यह भी पढ़े -Facebook और Instagram के सर्वर डाउन, 4000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित, लॉगिन और मैसेजिंग में आई दिक्कत
Sony का कहना है कि WF-1000XM6, Sony WF-1000XM5 की तुलना में 25 प्रतिशत तक बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन देता है। ईयरबड्स आस-पास के माहौल के हिसाब से नॉइज कैंसिलेशन को एडजस्ट करने के लिए चार माइक्रोफोन, एडेप्टिव NC ऑप्टिमाइजर और ऑटो एम्बिएंट साउंड मोड का इस्तेमाल करते हैं। ये एम्बिएंट साउंड मोड, क्विक अटेंशन और विंड नॉइज रिडक्शन स्ट्रक्चर को भी सपोर्ट करते हैं।
कॉल के लिए, Sony WF-1000XM6 में AI-बेस्ड बीमफॉर्मिंग, कई माइक्रोफोन और बोन कंडक्शन सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, ताकि बैकग्राउंड नॉइज कम हो और आवाज साफ सुनाई दे। इसके अलावा, इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन, सीन-बेस्ड लिसनिंग, 'स्पीक टू चैट', हेड जेस्चर कंट्रोल, Sony Sound Connect ऐप और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth 5.3 जैसे फीचर भी हैं।
यह भी पढ़े -Dell ने भारत में लॉन्च किए XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
Sony का दावा है कि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन चालू होने पर ये ईयरबड्स 8 घंटे तक और बंद होने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। चार्जिंग केस के साथ मिलाकर, इनकी कुल बैटरी लाइफ 24 घंटे तक की है। जबकि, सिर्फ 5 मिनट की क्विक चार्जिंग से 50 मिनट तक का प्लेबैक मिल सकता है। ये ईयरबड्स पानी की छींटों से बचाव के लिए IPX4 रेटेड हैं।
Created On :   31 July 2026 2:49 PM IST


