आगामी हैंडसेट: Tecno Spark 50 4G ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, डिजाइन के साथ प्रमुख फीचर्स हुए लीक

Tecno Spark 50 4G ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, डिजाइन के साथ प्रमुख फीचर्स हुए लीक
लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि Tecno Spark 50 4G में स्लिम प्रोफाइल के साथ फ्लैट-एज डिजाइन होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टेक्नो (Tecno) जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपने नए हैंडसेट टेक्नो स्पार्क 50 4जी (Tecno Spark 50 4G) को लॉन्च कर सकती है। इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी जानकारी लीक के माध्यम से सामने आने लगी है। हाल ही में टेक्नो स्पार्क 50 4G एक टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए नए रेंडर और स्पेसिफिकेशन में दिखाई दिया है, जिससे इसके डिजाइन और उम्मीद के मुताबिक हार्डवेयर की पहली झलक मिलती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक आगामी स्मार्टफोन लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...

Tecno Spark 50 4G की संभावित लॉन्च टाइमलाइन और डिजाइन

ब्लॉगर पारस गुगलानी (@passionategkeez) द्वारा शेयर किए गए एक नए लीक के अनुसार, टेक्नो स्पार्क 50 4G मार्च में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकता है। लीक हुई तस्वीरों में डिवाइस तीन कलर में नजर आ रहा है, जिसमें ग्रे शेड, लाइट पर्पल फिनिश और पिंक वेरिएंट शामिल हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इस आने वाले हैंडसेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि Tecno Spark 50 4G में स्लिम प्रोफाइल के साथ फ्लैट-एज डिजाइन होगा। बैक पैनल पर एक रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड है जिसमें दो बड़े गोल कैमरा कटआउट और एक LED फ्लैश है। फोन के निचले हिस्से में Tecno की ब्रांडिंग भी दिख रही है। फ्लैट डिस्प्ले में पतले, एक जैसे बेजल और ऊपर की तरफ बीच में होल-पंच स्लॉट है।

Tecno Spark 50 4G के लीक फीचर्स

टेक्नो के इस आने वाले स्मार्टफोन के मीडियाटेक हेलियो G81 चिपसेट पर चलने की उम्मीद है। इसे 4GB+ 128GB, 6GB+ 128GB और 8GB+ 256GB के रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। हैंडसेट में 18W वायर्ड चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी होने की भी उम्मीद है।ऑडियो फीचर में DTS साउंड सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर हो सकते हैं।

Created On :   16 Feb 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story