न्यू हैंडसेट: Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G भारत में डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, कीमत 14,999 रुपए से शुरू

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G भारत में डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, कीमत 14,999 रुपए से शुरू
Vivo Y21 5G शैम्पेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू रंगों में उपलब्ध है, जबकि Vivo Y11 5G मिडनाइट ब्लू और सनराइज़ गोल्ड शेड्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में अपनी वाय सीरीज (Y Series) के दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। इनका नाम वाय 21 5जी (Vivo Y21 5G) और वाय11 5जी (Vivo Y11 5G) है। ये दोनों नए हैंडसेट 6,500mAh की बैटरी से लैस हैं। दोनों में एक ही ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट लगा है।

Y सीरीज के ये नए हैंडसेट भारत में Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Vivo Y21 5G शैम्पेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू रंगों में उपलब्ध है, जबकि Vivo Y11 5G मिडनाइट ब्लू और सनराइज़ गोल्ड शेड्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G की कीमत

भारत में Vivo Y21 5G की कीमत 18,999 रुपए से शुरू होती है, जो इसके 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए है। जबकि, टॉप-एंड मॉडल 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपए है।

दूसरी ओर, Vivo Y11 5G की कीमत 14,999 रुपए से शुरू होती है। यह कीमत इसके 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसके 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G के स्पेसिफिकेशन्स

दोनों हैंडसेट में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन दी गई है, जो कि 1200 nits तक की पीक ब्राइटनेस देते हैं। कंपनी का दावा है कि इन डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिनमें QVGA सेकेंडरी शूटर लगे हैं। Vivo Y21 5G के पिछले हिस्से पर 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरी ओर, Vivo Y11 5G में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इनमें नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, टाइम-लैप्स और लाइव फोटो मोड भी दिए गए हैं।

देनों स्मार्टफोन वीवो के OriginOS 6 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है। दोनों फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है, जिसमें 2.0GHz पर चलने वाले छह एफिशिएंसी कोर और 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देने वाले दो परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं। इसके अलावा, Vivo Y21 5G में 8GB तक की रैम है, जबकि Vivo Y11 5G में 4GB तक की रैम मिलती है। दोनों फोन में 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में 6,500mAh की बैटरी लगी है, जो क्रमशः 44W और 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और SGS-सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी है।

Created On :   25 March 2026 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story