- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi 17 Max में मिलेगी बड़ी...
शाओमी 17 सीरीज: Xiaomi 17 Max में मिलेगी बड़ी बैटरी, कंपनी ने टीजर में दिखाई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की झलक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें आने वाले हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की झलक दिखाई गई है। यह कन्फर्म हो गया है कि Xiaomi 17 Max में इसके दूसरे मॉडल्स की तरह ही Leica-ट्यून्ड रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में Xiaomi 17 सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी होगी, जो वायर्ड और वायरलेस, दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टीजर में यह भी बताया गया है कि इसमें Snapdragon चिप होगी। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -HMD Vibe 2 5G भारत में जल्द होने वाल है लॉन्च, कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा
Xiaomi 17 Max में मिलेगा ट्रिपल Leica रियर कैमरा सेटअप
चीनी कंपनी Xiaomi ने Weibo पर नई पोस्ट में घोषणा की है कि Xiaomi 17 Max में ब्रांड का पहला Leica-ट्यून्ड 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा, जिसमें 1/1.4-इंच का सेंसर लगा होगा। इस कैमरा सेटअप में 3x ऑप्टिकल जूम वाला एक टेलीफोटो सेंसर भी शामिल होगा। बाकी सेंसर के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पिछली लीक से पता चला था कि इस फोन में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर होगा। ब्रांड ने 200-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे से ली गई कुछ सैंपल तस्वीरें भी शेयर की हैं।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy M47 गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर हुआ लिस्ट, मिल सकता है स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट
Xiaomi 17 Max के टीजर में क्या खास?
टीजर के अनुसार, Xiaomi 17 Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। इसके अलावा, यह भी कन्फर्म हो गया है कि इस आने वाले फोन में 8,000mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा Xiaomi 17 Max में 6.9-इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका रिजॉल्यूशन 2K होगा। यह फोन Sky Blue, White और Pixel Black (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके पिछले पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल बना होगा।
यह भी पढ़े -Moto G37 Power और Moto G37 भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने चिपसेट डिटेल का भी किया खुलासा
बैटरी के साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना जताई जा रही है। बड़ी बैटरी के कारण यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ट्रैवल के दौरान ज्यादा बैकअप चाहते हैं।
Created On :   16 May 2026 3:10 PM IST










