शाओमी माइक्रोवेव: Xiaomi Mijia 20L Microwave 700W हीटिंग पावर के साथ हुआ लॉन्च, मिनटों में पक जाएगा खाना

Xiaomi Mijia 20L Microwave 700W हीटिंग पावर के साथ हुआ लॉन्च, मिनटों में पक जाएगा खाना
  • इसमें एक न्यूनतम ऑल-व्हाइट डिजाइन है
  • नई जनरेशन की मैग्नेट्रॉन टेक्नोलॉजी दी गई है
  • इस माइक्रावेव में 5 पावर लेवल्स दिए गए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने घरेलू बाजार में नया मिजिया 20L माइक्रोवेव (Mijia 20L Energy-Saving Microwave) लॉन्च कर दिया है। इसमें एक सीमलेस फ्रंट पैनल और एक प्रेस-टू-ओपन डोर के साथ एक न्यूनतम ऑल-व्हाइट डिजाइन है। इसमें नई जनरेशन की मैग्नेट्रॉन टेक्नोलॉजी के साथ 700W हीटिंग पावर दी गई है। ऐसे में आप इस माइक्रोवेव से मिनटों में खाना पका सकते हैं। वहीं कम पावर मोड पर बटर सॉफ्ट करने जैसे टास्क किए जा सकते हैं। इस डिवाइस में 5 पावर लेवल्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Mijia 20L Energy-Saving Microwave की कीमत और उपलब्धता

शाओमी मिजिया 20L एनर्जी-सेविंग माइक्रोवेव की कीमत 349 युआन (करीब 4,150 रुपए) रखी गई है। चीन में यह JD.com और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Mijia 20L Energy-Saving Microwave की स्पेसिफिकेशन

माइक्रोवेव में एक सीमलेस फ्रंट पैनल और एक प्रेस-टू-ओपन डोर के साथ एक न्यूनतम ऑल-व्हाइट डिजाइन देखने को मिलता है। इसका दरवाजा प्रेस-टू-ओपन मैकेनिज्म के साथ आता है। इसकी अंदर की क्षमता 20 लीटर है। माइक्रोवेव में एक रिमूवल ग्लास टर्नटेबल शामिल है और एक 3D रिफ्लेक्टिव हीटिंग सिस्टम का यूज करता है।

यह 3D रिफ्लेक्टिव हीटिंग सिस्टम का यूज करता है जो 360 डिग्री हीटिंग प्रोसेस के जरिए फूड को ज्यादा रूप से गर्म करता है, जिससे कोल्ड स्पॉट्स कम होते हैं। इसमें दो रोटरी नॉब्स दिए गए हैं, जिससे यूजर टाइम और पावर लेवल आसानी से एडजस्ट कर सकता है।

माइक्रोवेव नई जनरेशन की मैग्नेट्रॉन तकनीक का उपयोग करके 700W की हीटिंग पावर देता है। Xiaomi का दावा है कि यह हाई पावर लेवल पर सेट होने पर लगभग एक मिनट में एक कप दूध या सैंडविच गर्म कर सकता है। अधिकतम टाइमर को 35 मिनट पर सेट किया जा सकता है, जो बेक्ड आलू, स्टीम्ड सब्जियां और डेसर्ट जैसे विभिन्न व्यंजनों का सपोर्ट करता है।

Xiaomi ने डिवाइस को 5 पावर लेवल्स दिए गए हैं। यूजर्स बटर सॉफ्ट करने जैसे कार्यों के लिए कम पावर या समुद्री भोजन पकाने के लिए हाई पावर में से चुन सकते हैं। इसमें एक अलग डेडिकेटेड डायल डिफ्रॉस्ट मोड के लिए भी है, जिसे फ्रोजन फूड को मोइस्चर और न्यूट्रिशन बनाए रखते हुए डीफ्रॉस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Created On :   19 May 2025 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story