आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,221 नए मामले

By - Bhaskar Hindi |20 Nov 2020 6:00 PM IST
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,221 नए मामले
हाईलाइट
- आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1
- 221 नए मामले
अमरावती, 20 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 8.59 लाख हो गए।
शुक्रवार को वायरस संक्रमण से 1,829 से अधिक मरीज ठीक हुए।
इस बीच, पिछले 24 घंटों में 10 और मरीजों ने वायरस से दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में कोरोना से मौतों की संख्या 6,920 हो गई। चित्तूर जिले में सबसे ज्यादा 818 मौतें हुई हैं।
कुल 8.59 लाख मामलों में से, वर्तमान में राज्य में 15,382 सक्रिय मामले हैं।
पिछले 24 घंटों में, राज्य में 66,002 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनकी कुल संख्या बढ़कर 94.74 लाख हो गई।
एवाईवी/एसजीके
Created On :   20 Nov 2020 11:30 PM IST
Tags
Next Story