ईडी के घेरे में सोरेन: इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन हुए गिरफ्तार, चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पेश किया सरकार बनाने का दावा

इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन हुए गिरफ्तार, चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पेश किया सरकार बनाने का दावा
  • 7 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार
  • चंपई सोरेन को बनाया गया झारखंड का नया सीएम

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की सियासत में आज दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रांची में सीएम आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम ने करीब 7 घंटे तक जमीन घोटाले मामले को लेकर सवाल जवाब किए। जिसमें उनके जवाब से असंतुष्ट ईडी की टीम ने उन्हें बुधवार रात 9.30 बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले राजधानी रांची में काफी हलचल देखने को मिली। शाम 7 बजे के करीब हेमंत सोरेन को लेकर उनकी गिरफ्तारी की खबरें सामने आने शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को झारखंड के सीएम पद के लिए चुन लिया गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ईडी की टीम के साथ सीएम पद से इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन चले गए। जहां राज्यपाल ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के चलते रांची में सीएम आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था। इस बीच चंपई सोरेन और जेएमएम के विधायको राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल के सामने झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। साथ ही, उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन पत्र भी सौंप दिए थे।

Live Updates

  • 31 Jan 2024 6:07 PM GMT

    1 फरवरी को आदिवासी संघों ने झारखंड बंद का आह्वान किया

    1 फरवरी को झारखंड के समस्त आदिवासी संघो ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर राज्य बंद का आह्वान किया है। हेमंत सोरेन के समर्थन को लेकर राज्य में पोस्टर भी जारी किए गए हैं। जिसमें पूर्व सीएम की तस्वीर को देखा जा सकता है।



     


  • 31 Jan 2024 5:30 PM GMT

    सुबह 10.30 बजे पूर्व सीएम को लेकर अदालत में होगी कार्यवाही

    अदालत में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जमीन घोटाले मामले में सुबह 10.30 बजे सुनवाई शुरू होगी। वहीं, पूर्व सीएम ने ईडी के समन के खिलाफ के लिए हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। हेमंत सोरेन ने कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ रिट याचिका दायर करवाई है। 




     


  • 31 Jan 2024 5:15 PM GMT

    राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर किया ट्विट

    हेमंत सोरेन को ईडी की टीम की ओर से गिरफ्तार करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबाआई, आईटी इत्यादि अब सरकारी ऐजंसियां की तौर पर काम नहीं करती है। वे सिर्फ बीजेपी की 'विपक्ष मिटाओ सेल' बन गई हैं। उन्होंने अपने ट्विट में आगे कहा कि भाजपा खुद भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जो अपनी सत्ता की सनक के चलते देश के लोकतंत्र को बर्बाद करने का अभियान चला रही है। 

  • 31 Jan 2024 5:07 PM GMT

    हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन की सामने आई प्रतिक्रिया

    पूर्व सीएम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति मोदी के साथ नहीं गया, वह जेल चला जाता है। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हए कहा कि विपक्ष को डराना ही भाजपा की टूलकिट का भाग है। 

  • 31 Jan 2024 5:00 PM GMT

    कल कोर्ट में ईडी पूर्व सीएम को करेगी पेश

    जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद गुरूवार को ईडी उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में ईडी हेमंत सोरेन को जमीन घोटले के मामले को लेकर कई पुख्ता सबूत सामने रखेगी। वहीं, ईडी कार्यालय के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री  की पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंच चुकी हैं। 

  • 31 Jan 2024 4:54 PM GMT

    ईडी ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार

    रांची में हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने हेमंत सोरेन को रात 9.33 बजे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले राजभवन में हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दिया था। इस दौरान, चंपई सोरेन भी वहां उपस्थित थे।

  • 31 Jan 2024 4:53 PM GMT

    राजभवन से हेमंत सोरेन को लेकर निकले ईडी के अधिकारी

    रांची में सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ गई है। हेमंत सोरेन को ईडी के शिकंजे में है। उन्हें ईडी की टीम ने राजभवन से लेकर निकल गई है। वहीं,  रांची में ईडी कार्यालय के बाहर भी गहमागहमी दिखाई दे रही है। ईडी दफ्तर में रस्सी से बैरिकडिंग का काम शुरू हो चुका है। कार्यालय के पास पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। 

  • 31 Jan 2024 3:56 PM GMT

    चंपई सोरेन बोले- हमने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया

    चंपई सोरेन ने राजभवन से बाहर निकल कर मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने राज्यपाल से राज्य में सरकार बनाने के दावा पेश किया है। उन्होंने कहा कि हम 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त करके राजभवन पहुंचे थे। इसे लेकर जेएमएम के विधायक आलमगीर ने कहा कि हमारे पास कुल 47 विधायक हैं। हमने राज्यपाल को 43 विधायकों के समर्थन पत्र सौंप दिए हैं। जिस लेकर उन्होंने कहा कि वह कुछ समय में हम से इस पर जवाब देंगे। 

  • 31 Jan 2024 3:52 PM GMT

    ईडी की गिरफ्त में हेमंत सोरेन

    जेएमएम की सांसद मुहआ माजी ने हेमंत सोरेन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन अब भी  ईडी की गिरफ्त में ही हैं। ईडी के अधिकारियों के साथ हेमंत सोरेन राजभवन में इस्तीफा देने के लिए पहुंचे थे। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। अब राज्य में मुख्यमंत्री के पद पर उनकी जगह चंपई सोरेन लेंगे। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक आज ही चंपई सोरेन का शपथग्रहण कराने की बात कर रहे हैं। इस दौरान, राजभवन के सामने इन विधायकों का जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। 

  • 31 Jan 2024 3:41 PM GMT

    जेएमएम विधायक बोले- आज ही चंपई सोरेन का शपथग्रहण किया जाए

    रांची में राजभवन के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों की भीड़ जमा हो गई है। वे सभी विधायक चाहते है कि चंपई सोरेन का आज ही शपथग्रहण समारोह कराया जाए। इसी बात का वे जमकर प्रदर्शन कर रहै हैं। 

Created On :   31 Jan 2024 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story