ईडी के घेरे में सोरेन: इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन हुए गिरफ्तार, चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पेश किया सरकार बनाने का दावा

इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन हुए गिरफ्तार, चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पेश किया सरकार बनाने का दावा
  • 7 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार
  • चंपई सोरेन को बनाया गया झारखंड का नया सीएम

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की सियासत में आज दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रांची में सीएम आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम ने करीब 7 घंटे तक जमीन घोटाले मामले को लेकर सवाल जवाब किए। जिसमें उनके जवाब से असंतुष्ट ईडी की टीम ने उन्हें बुधवार रात 9.30 बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले राजधानी रांची में काफी हलचल देखने को मिली। शाम 7 बजे के करीब हेमंत सोरेन को लेकर उनकी गिरफ्तारी की खबरें सामने आने शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को झारखंड के सीएम पद के लिए चुन लिया गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ईडी की टीम के साथ सीएम पद से इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन चले गए। जहां राज्यपाल ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के चलते रांची में सीएम आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था। इस बीच चंपई सोरेन और जेएमएम के विधायको राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल के सामने झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। साथ ही, उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन पत्र भी सौंप दिए थे।

Live Updates

Created On :   31 Jan 2024 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story