Murder Of A Hindu Youth: पीएम पद के चुनाव से पहले खूनखराबा, बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की हुई हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पीएम पद के चुनाव से पहले खूनखराबा, बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की हुई हत्या, पुलिस  ने किया मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं उससे पहले सोमवार (10 फरवरी) को एक 62 वर्षीय हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई है। उस हिंदू व्यक्ति की पहचान सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है, जो पेशे से एक चावल व्यापारी था। खबर है कि उसकी हत्या एक दुकान के अंदर हुई है। यह हत्या पीएम पद के चुनाव के ठीक पहले हुई है।

घटना कब और कहां हुई?

एक स्थानीय न्यूज चैनल से त्रिशाल थाने के ओसी मोहम्मह फिरोज हुसैन ने बताया कि दुकान में सुसेन चंद्र सरकार की निर्दयतापूर्वक हत्या की गई थी। उस व्यक्ति की हत्या करने के बाद हत्यारों ने दुकान का शटर पूरी तरह बंद करके भाग गए थे। खबर है कि यह घटना मयनसिंह के त्रिशाला उपजिला में रात 11 बजे 10 फरवरी को हुई थी। पीड़ित की दुकान का नाम Bhai Bhai Enterprise है। जानकारी मिली है कि पीड़ित सुसेन चंद्र साउथकंडा गांव का रहने वाला था।

घरवालों और प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शी ओसी फिरोज ने बताया कि हमलावरों ने सुसेन चंद्र पर चाकू जैसे धारतार हथियार से वार किया और फिर शटर बंद करके भाग निकले। पीड़ित के घरवालों ने बीड़ीन्यूज 24 से बताया कि जब हमने दुकान का शटर उठाया तो वह खून से पूरी तरह लथपथ था। इसके बाद घरवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्रिशाल थाने के ओसी मोहम्मह फिरोज हुसैन ने बताया कि पीड़ित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। कानूनी कार्रवाई के तहत पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इस घटना में कौन लोग शामिल हैं। घटना के पीछे की मुख्य वजह को खंगाला जाएगा।

हमलावरों के बारे में मृतक के बेटे सुजान ने बीडीन्यूज चैनल से बताया कि उन लोगों ने दुकान से पैसे भी उठा ले गए। हमारे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हम लंबे समय से चावल का व्यापार कर रहे हैं। हमलावरों ने मेरे पिता (सुसेन चंद्र सरकार) की हत्या करने के बाद दुकान से कई चीजें चुरा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 12 फरवरी को मतदान होने हैं, उससे पहले एक हिंदू व्यापारी की हत्या होना सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Created On :   10 Feb 2026 7:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story