US Iran Tension: मस्कट में मुलाकात के बाद अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने इन ताकतवर हथियारों को किया तैनात

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान में बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, जानकारी मिली है कि अमेरिका के कई ताकतवर युद्धपोत ईरान की तरफ बढ़ रहे हैं। ये हचलच तब तेज हो गई है, जब हाल ही में दोनों देशों के बीच वार्ता ओमान के मस्कट में हुई थी, जिसमें ईरान अमेरिका की मांग को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ था। वहीं, कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमले की चेतावनी भी दें चुके हैं।
यह भी पढ़े -डर के साये में खामेनेई! 8 फरवरी की बैठक में नहीं हुए शामिल, करीब 40 सालों से हर मीटिंग का बने हिस्सा
अमेरिका ने किन हथियारों को किया तैनात?
समाचार एजेंसी BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल जनवरी के अंत में अमेरिका ने अपना एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln और तीन मिसाइल से लैस युद्धपोत अरब सागर में भेज दिए है। इसके साथ ही करीब 5,700 अतिरिक्त सैनिक भी इलाके में तैनात कर दिए हैं। इन जहाजों की कुछ तस्वीरें अमेरिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसके साथ एक संदेश प्रेषित किया कि शांति के माध्यम से सबकुछ सहीं हो जाए। इनके अलावा, अमेरिका के कई और कई बड़े हथियार फारस की खाड़ी, होरमुज जलडमरूमध्य और लाल सागर के समीप भी तैनात किए हैं। इनके साथ ही उन हथियारों को भी स्टेडबॉय पर रखा है, जो समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए बनाए गए हैं।
यह भी पढ़े -'किसी भी बातचीत में धमकियों और दबाव से बचना...' ओमान में ईरान ने अमेरिका की मांगों को नकारा, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर नहीं बनी सहमति
युद्धपोत की तैनाती पर ईरान का कड़ा जवाब
अमेरिकी सैन्य हलचल तेज होने पर ईरान ने एक बयान में कहा कि उसे (अमेरिका) ताकत की भाषा समझ में नहीं आती है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि अमेरिका के इलाके में वह अपने जहाज और विमान तैनात कर रहा है, लेकिन इससे तेहरान पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिकी सेना की तैनाती से ईरान कभी भी भयभीत होने वाला नहीं है, क्योंकि वह हर मुश्किल का डटकर सामने करना वाला है।
ब्रिटेन ने भी तैनात किए हथियार
अमेरिका ने अपने सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान F-15, MQ-9 ड्रोन और A-10 हमलावर विमान को मध्य पूर्व में तैनात किए हैं। वहीं, ब्रिटेन की बात की जाए तो उसने भी अपने टाइफून फाइटर जेट को कतर भेज दिया है। अमेरिका इन हथियारों के अलावा, अपनी थाड (THAAD) और पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली क्षेत्र को मजबूत किया है। युद्धपोत की तैनाती के साथ अमेरिका ने होरमुज जलडमरूमध्य से होकर जाने वाले व्यापारिक जहाजों को चेतावनी भी दी है। साथ ही अमेरिका के जहाजों को ईरानी सीमा से दूर रखने और कोई भी जांच करने से मना किया है।
Created On :  

