ट्रंप टैरिफ के बाद यूएस से तनाव: भारत ने हमेशा रूसी तेल नहीं खरीदा,लेकिन दोनों के संबंध हमेशा मजबूत रहे-ट्रंप के व्यापार सलाहकार जैमीसन ग्रीर

भारत ने हमेशा रूसी तेल नहीं खरीदा,लेकिन दोनों के संबंध हमेशा मजबूत रहे-ट्रंप के व्यापार सलाहकार जैमीसन ग्रीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार जैमीसन ग्रीर ने भारत के रूस से तेल खरीदने और संबंधों को लेकर कहा कि भारत अपने फैसले खुद लेता। ग्रीर ने ये भी कहा अमेरिका दूसरे देशों को यह निर्देश नहीं दे रहा है कि वे किसके साथ संबंध रखें।

ग्रीर ने जोर देकर कहा कि ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर फोकस कर रहा है। इसलिए पुतिन पर जितना हो सके उतना दबाव बनाया जा सके। अगर युद्ध समाप्त होता है, तो स्थिरता आएगी, तो आप रूसी तेल के बारे में फिर से बातचीत कर सकते हैं।

ग्रीर ने न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब द्वारा आयोजित एक चर्चा के दौरान कहा भारत ने हमेशा इतना रूसी तेल नहीं खरीदा है। लेकिन भारत और रूस के संबंध हमेशा से मजबूत रहे हैं, लेकिन पिछले दो या तीन सालों में इंडिया ने न केवल उपभोग के लिए, बल्कि रिफाइनिंग और बेचने के लिए भी रूस से कम कीमत पर तेल खरीदना शुरू किया है। ट्रंप के व्यापार सलाहकार ने ये भी कहा कि भारत अपनी ऊर्जा खरीद में विविधता diversity लाने लगा है। जैमीसन ग्रीर ने आगे कहा भारत एक संप्रभु देश हैं। वे अपने फैसलों को नियंत्रित करेंगे।

ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत टैरिफ भी शामिल है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि रूसी तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहा है।

भारत-अमेरिका को लेकर ग्रीर ने कहा भारत एक ऐसा देश है, जिससे हम 40 अरब अमेरिकी डॉलर का सामान ज्यादा खरीदते हैं। इंडिया का अमेरिका के साथ पहले से ही एक बेहतरीन समझौता है। जितना हम उन्हें बेचते हैं, वे उससे कहीं ज्यादा बेचते हैं। भारत व्यवहारिक रुख अपना रहा है।


Created On :   8 Oct 2025 9:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story