Corona in World: अमेरिका में एक दिन में 982 की मौत, दुनियाभर में 4.18 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

Corona in World: अमेरिका में एक दिन में 982 की मौत, दुनियाभर में 4.18 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह तक दुनियाभर में 74 लाख 52 हजार से  809 मामले सामने आए हैं। 4 लाख 18 हजार 919 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लाख 49 हजार 886 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

US में एक दिन में 982 लोगों की मौत
वहीं महामारी से सबसे ज्यादा ग्रसित अमेरिका में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से 982 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 15 हजार 130 तक पहुंच गया है। यहां कुल 20 लाख 66 हजार 401 लोग संक्रमित मिले हैं इनमें से  8 लाख 8 हजार 494 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्पेन में तीसरे दिन मौत के नए मामले नहीं 
स्पेन के स्वास्थ्य, कंज्यूमर अफेयर्स और समाज कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 से लगातार तीसरे दिन कोई नई मौत नहीं होने की सूचना दी, हालांकि संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्पेन में बुधवार तक कुल 27,136 लोगों की मौत हुई है। हालांकि रविवार से यह आंकड़ा बढ़ा नहीं है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि बीते सात दिनों में 40 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गंवा दी है। स्पेन में कुल 2,89,360 मामले दर्ज किए गए।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 20,66,401 1,15,130 8,08,494
ब्राजील 7,75,184 39,797  3,96,692
रूस  4,93,657  6,358 2,52,783
ब्रिटेन  2,90,143 41,128 उपलब्ध नहीं

स्पेन

2,89,360 27,136 उपलब्ध नहीं
भारत 2,87,155 8,107 1,40,979
इटली 2,35,763 34,114 1,69,939
पेरू 0,08,823  5,903  98,031    
जर्मनी 1,86,866 8,844 1,70,700
ईरान 1,77,938 8,506 1,40,590

Created On :   11 Jun 2020 3:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story