Trump Gaza Peace Plan: पाकिस्तान गाजा पीस समझौते में उलझा, अमेरिका के दबाव में भेज सकता है सेना, डर के साये में अन्य देश!

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा शांति के लिए गाजा शांति प्लान बनाया है। ट्रंप ने इस प्लान में 20 सूत्रीय रोडमैप तैयार किया है। इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मंजूरी मिल गई है। इसके जरिए अमेरिका ने पाकिस्तान को फंस लिया है। इस प्लान के तहत गाजा में अलग-अलग देशों के सैनिक वहां तैनात करेंगे। हाल ही में पाकिस्तान का सीडीएफ आसिम मुनीर को बनाया है। और मुनिर के लिए गाजा में सेना भेजना चुनौती हो सकती है, अगर उसने वहां पर अपनी सेना भेजी तो उसके पड़ोसी देश में विरोध भड़क सकता है।
ट्रंप से मुनीर की होगी मुलाकात
रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि गाजा में पाकिस्तान की सेना तैनात करने के लिए अमेरिका दवाब डाल रहा है। इसी मामले में आसिम मुनीर आगामी सप्ताह में डोनाल्ड ट्रंप से वॉशिंगटन में मुलाकात करने वाले हैं। यह उनकी मुलाकात बीते छह महीनों पर तीसरी बार होने वाली है। रॉयटर्स ने आगे जानकारी के हवाले से लिखा कि दोनों नेताओं की यह बैठक गाजा में सेना तैनात पर फोकस होने वाली है। इस गाजा प्लान में मुस्लिम देशों की तरफ से युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी इलाके में पुनर्निर्माण और आर्थिक सुधार के देखरेख के लिए अपील की है।
कई देशों में डर का महौल
कई देश गाजा में सेना भेजने को लेकर डरे हुए हैं। ऐसे इसलिए कि वहां पर उनकी सेना जाएगी तो वह जंग में उलझ सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान अमेरिका के दबाव की वजह से गाजा में अपनी सेना भेज सकता है।
वाशिंगटन में दक्षिण एशिया के वरिष्ठ फेलो माइकल कुगेलमैन ने बताया, "गाजा में सेना की तैनाती में अमेरिका का साथ नहीं देना ट्रंप को नाराज कर सकता है। पाकिस्तान इस समय अमेरिकी निवेश और सुरक्षा सहायता हासिल करने के लिए ट्रंप की कृपा बनाए रखना चाहता है।"
Created On :   17 Dec 2025 8:31 PM IST














