Corona World: अमेरिका में 24 घंटे में 1225 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 66 हजार से ज्यादा की जान गई

Corona World: अमेरिका में 24 घंटे में 1225 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 66 हजार से ज्यादा की जान गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से तबाही मची हुई है। इसकी वजह से हर दिन हजारों लोगों की जान जा रही है। "Worldometer" वेबसाइट के अनुसार, दुनियाभर में शनिवार सुबह तक 60 लाख 30 हजार 294 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 66 हजार 809 लोगों की मौत हुई है जबकि 26 लाख 59 हजार 250 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। महामारी से सबसे ज्यादा बुरा हाल अमेरिका का है।  

US में 24 घंटे में 1225 की मौत
अमेरिका में बीते 24 घंटों के दौरान 1225 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ यहां कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 1 लाख 4 हजार 542 हो गया है। देश में अब तक कुल 17 लाख 93 हजार 530 मामले सामने आए हैं। इनमें से 51 लाख 9 हजार 569 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए तो कुल 38 हजार 161 मौतों के साथ ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। महामारी के चलते हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 229 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 714 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 944 मौतों के साथ ब्राजील और 27 हजार 121 मौतों के साथ स्पेन शामिल हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 17,93,530 104,542 5,19,569
ब्राजील 4,68,338 27,944 1,93,181
रूस 3,87,623 4,374 1,59,257
स्पेन 2,85,644 27,121 1,96,958
ब्रिटेन 2,71,222 38,161 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,248 33,229 1,52,844
फ्रांस 1,86,835 28,714 67,803
जर्मनी 1,83,019 8,594 1,64,100
भारत 1,73,491 4,980

82,627

तुर्की 

 1,62,120  4,489

1,25,963 


 

Created On :   30 May 2020 2:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story