Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को बुलाने की गई मांग, तारिक रहमान की पार्टी नेता ने कही ये बात

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बंपर जीत मिली है। इसके बाद अब पार्टी प्रमुख तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद के शपथ कार्यक्रम लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच पार्टी नेता एएनएम एहसानुल हक ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल करने की मांग की है।
यह भी पढ़े -क्या शेख हसीना का होगा प्रत्यार्पण? बांग्लादेश में BNP के चुनाव जीते के बाद तारिक रहमान के करीबी ने किया स्पष्ट
न्योते को लेकर किया दावा
बीएनपी नेता ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से चर्चा करते हुए दावा किया कि पीएम मोदी को आगामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही उनसे इस कार्यक्रम में साउथ एशिया के नेताओं को आमंत्रित करने वाले सवाल किया गया तो बीएनपी नेता ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि दक्षिण एशिया के सभी नेताओं का आमंत्रित किया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाना चाहिए। यह सामान्य शिष्टाचार है। मुझे उम्मीद है कि पूरी दुनिया हमारे साथ होगी।"
यह भी पढ़े -बांग्लादेश में हारने के बाद कट्टरपंथी जमात के प्रमुख शफीकुर रहमान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'मेरी पार्टी हमेशा से ही..'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या बोले?
एएनएम एहसानुल हक विदेश नीति की ओर इशारा किया और कहा, "'सभी से दोस्ती, किसी से बैर नहीं।" उन्होंने आगे कहा कि नए प्रधानमंत्री किसी भी हालात में देश की कानून-व्यवस्था को बनाए रखेंगे। साथ ही कहा कि देश की विदेश नीति उसके लोगों के हित से तय की जाएगी। उन्होंने आगे शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर बताया, "यह कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करता है।"
चुनाव जितने के बाद तारिक रहमान ने क्या कहा?
देश की जनता ने चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी पर विश्वास जताया। इसके बाद उन्होंने वहां के लोगों से कहा, "हमारी सरकार अब पूरे देश में कानून और पक्की सुरक्षा व्यवस्था करेगी। उन्होंने सत्ता की जवाबदेही का भरोसा दिलाया।" उन्होंने आगे यह भी कहा, "देश में डायरेक्ट वोटिंग के जरिए लोगों के प्रति जवाबदेह संसद और सरकार फिर से बनाई जा रही है। यह पक्का करने के लिए कि कोई भी बुरी ताकत देश में तानाशाही फिर से न ला सके और यह पक्का करने के लिए कि देश गुलाम देश न बन जाए, हमें एकजुट रहना होगा और लोगों की इच्छा का सम्मान करना होगा।"
Created On :   14 Feb 2026 10:28 PM IST













